रायगढ़ : प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ के रामलीला मैदान में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर 39वें "चक्रधर समारोह" में शामिल होने पहुंचे हैं जहां सीएम साय ने कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री द्वारा भगवन गणेश की पूजा अर्चना की गई। तत्पश्चात कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उन्होंने रायगढ़ में नवीन संगीत महाविद्यालय खोलने की घोषणा की। इस मौके पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी भी उपस्थित हैं चक्रधर समारोह में शामिल होने के लिए फिल्म जगत के कई सितारे भी आये हुए हैं।
पद्मश्री हेमा मालिनी ने दी प्रस्तुति
समारोह को और भी खास बनाने के लिए विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। पहले दिन पद्मश्री हेमा मालिनी ‘राधा रास बिहारी’ नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी, वहीं कथक और करमा नृत्य का संगम भी देखने को मिलेगा। अगले 10 दिनों तक रायगढ़ कला और संस्कृति से सराबोर रहेगा, जिसमें कुल 62 इवेंट्स होंगे। इस आयोजन में देश के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पद्मश्री से सम्मानित कलाकार भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगी।