होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छतीसगढ़िया क्रांति सेना और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे भिड़े, जमकर चले लात घुसे, वीडियो हुआ वायरल...

छतीसगढ़िया क्रांति सेना और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस मे भिड़े, जमकर चले लात घुसे, वीडियो हुआ वायरल...

रिपोर्टर - सूरज सिन्हा 
बेमेतरा।
बेरला थाना के ग्राम सरदा में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता और छतीसगढ़िया क्रांति सेना के कार्यकर्ताओं के बीच आपस में भिड़ंत हो गई।  इस भिड़ंत में जमकर लात घुसे चले हैं।  पुलिस की मौजूदगी में छतीसगढ़िया क्रांति सेना और कांग्रेस कार्यकर्ता दोनों पक्षों द्वारा मारपीट की गई इसका वीडियो सोशल मिडिया में खूब वायरल हो रहा है।  वीडियो में पुलिस का जवान दोनों गुटों को छुड़ाने की कोशिश कर रहा है लेकिन पुलिस की बात कोई सुनने को तैयार ही नहीं है।  

यह था मामला 


जानकारी अनुसार पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा को गणेश उत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया था। क्रांति सेना इस बात का शुरू से विरोध कर रही थी कि पूर्व विधायक को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनाया गया है। कार्यक्रम के दौरान मामला और गरमा गया।  दोनों पक्षों से छींटाकसी  बाद जमकर लात घुसे भी चलने लगे। मारपीट के बाद अब कांग्रेस कार्यकर्ता FIR कराने थाने पहुंचे हुए हैं। 

 


संबंधित समाचार