होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बाल सुधार गृह से भागे 22 किशोर, किसी पर रेप तो किसी पर मर्डर का है आरोप

बाल सुधार गृह से भागे 22 किशोर, किसी पर रेप तो किसी पर मर्डर का है आरोप

जयपुर। बच्चों की जेल कहे जाने वाले बाल सुधार गृह से एक बार फिर 22 किशोर खिड़की तोड़कर भाग गए। 11 फरवरी को आधी रात करीब कुल 22 बाल अपचारी एक-एक कर ग्रिल तोड़कर भाग निकले। खबर सुनते ही बाल सुधार गृह में हलचल मच गई। पुलिस और किशोर गृह के अधिकारी भी सुबह मौके पर पहुंचे। और बताया कि फरार बाल अपचारियों की तलाश की जा रही है।

बाल सुधार गृह में अठारह वर्ष से कम आयु के उन अपराधी युवाओं को रखने के लिए किया जाता है जिन्हें अपराधों का दोषी पाया गया हो। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस भागे हुए नाबालिगों की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

हर साल होती हैं घटनाएं:

बाल अपचारियों का बाल सुधार गृह से भाग जाना कोई नई घटना नहीं है। प्रत्येक वर्ष राज्य के किशोर सुधार केंद्रों से अनेक बाल अपचारी भाग जाते हैं। जयपुर की सेठी कॉलोनी स्थित किशोर गृह से भागने के लिए बच्चे हर साल जेल से भाग रहे हैं। 28 जून 2023में 15 बच्चे भाग गये. 16 सितंबर, 2023 में तीन बच्चे भाग गए हैं।  14 दिसंबर 2022 को 6, 3 जनवरी 2017 को 9, 8 दिसंबर 2016 को 15 और 12 नवंबर 2016 को भी 17 बाल अपचारी बाल गृह की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर या कभी-कभी दीवार कूदकर बाल गृह से भाग गए हैं।


संबंधित समाचार