होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ सबसे आगे: द्वितीय राज्य जल मंत्री सम्मेलन में मिली सराहना 

जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ सबसे आगे: द्वितीय राज्य जल मंत्री सम्मेलन में मिली सराहना 

रायपुर:  राजस्थान के उदयपुर में राज्य जल मंत्रियों का दूसरा सम्मेलन हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ की जल संवर्धन योजना की तारीफ की गई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने राज्य में लोगों की भागीदारी से चल रही जल संवर्धन योजना की सराहना की। पाटिल ने कहा कि छत्तीसगढ़ ने जल संरक्षण के लिए दो लाख से ज्यादा संरचनाएं बनाई हैं।

जल विजन 2047 के तहत छग बड़ी सफलता हासिल करेगा:

राज्य जल मंत्रियों के दूसरे सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव और जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप भी शामिल हुए। इस मौके पर वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ जल संचय और जल भागीदारी में देश में सबसे आगे है। उन्होंने यह भी कहा कि जल विजन 2047 के तहत छत्तीसगढ़ जल संरक्षण में बड़ी सफलता हासिल करेगा, और इसके लिए जलवायु एवं पर्यावरण मंत्रालय पूरी तरह से काम कर रहा है।

वन क्षेत्र होने के कारण यहां की जल संरचनाएं बेहतर:

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि हमने जल संचय के लिए दो लाख से ज्यादा संरचनाएं बनाई हैं, जिसका मकसद आने वाली पीढ़ियों को जल संचय का संदेश देना है। छत्तीसगढ़ भगवान श्री राम का ननिहाल है, और यहां के दंडकारण्य वन में प्रभु श्री राम ने अपने वनवास के दौरान दस साल बिताए थे। उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में समृद्ध वन क्षेत्र होने के कारण यहां की जल संरचनाएं बेहतर हैं।

डिप्टी सीएम अरुण साव हुए थे शामिल:

उदयपुर में जल संवर्धन को लेकर कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया, आयोजन में डिप्टी सीएम अरुण साव शामिल हुए थे। कार्यक्रम को लेकर डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा जल संवर्धन योजना को लेकर उदयपुर में सेकंड ऑल इंडिया स्टेट वॉटर कांफ्रेंस का आयोजन था। देश भर के जल से संबंधित विशेषज्ञ है, अलग अलग राज्य के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री का कॉन्फ्रेंस था। सभी राज्यों ने अलग अलग विषयों पर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, इस उद्देश को लेकर कॉन्फ्रेंस आयोजित हुआ। इसका बहुत बड़ा परिणाम निकलने वाला है, निश्चित रूप से जल संवर्धन को लेकर और प्रेरणा मिली है।


संबंधित समाचार