Chhath Puja 2023 Day 3: छठ का महापर्व चल रहा है. 17 नवम्बर से इस महापर्व की शुरुआत नहाय खाय के साथ हो गयी है. इसके बाद खरना, अर्घ्य और पारण किया जाता है. आज तीसरा दिन है जिसमें शाम को सूरज डूबने के समय सूर्य देव की पूजा की जाती है. इस अवसर पर देश के तमाम दिग्गजों ने बधाई दी है.
प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी:
महापर्व छठ के संध्या अर्घ्य के पावन अवसर पर अपने सभी परिवारजनों को मेरी अनंत शुभकामनाएं। सूर्यदेव की वंदना हर किसी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। जय छठी मइया!
— Narendra Modi (@narendramodi) November 19, 2023
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड्गे:
आस्था, पवित्रता, भक्ति व सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के संध्या अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएँ।
— Mallikarjun Kharge (@kharge) November 19, 2023
अस्ताचल और उदीयमान सूरज को एक समान आदर और सम्मान देती हमारी महान सभ्यता, ये दर्शाती है कि प्रकृति का हमारे भारतीय जीवन में कितना गहरा महत्व है।
यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई… pic.twitter.com/Ww2fBFhowU
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ:
सूर्योपासना और लोक आस्था के महापर्व 'छठ' की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) November 19, 2023
भगवान भास्कर और छठी मइया के पावन आशीर्वाद से चराचर जगत सुख, समृद्धि व सौभाग्य के आलोक से आलोकित रहे, यही अभिलाषा है।
जय छठी मइया! pic.twitter.com/rrIY7W3VHZ
बिहार सीएम नितीश कुमार:
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शुभकामनाएं। यह आत्मानुशासन का पर्व है। लोग शुद्ध अन्तःकरण एवं निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। भगवान भास्कर से राज्य में प्रगति, सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) November 17, 2023