होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP CRIME NEWS: बड़ी खबर ! हटा में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, छतरपुर मां ने बेटी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, FIR दर्ज

MP CRIME NEWS: बड़ी खबर ! हटा में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत, छतरपुर मां ने बेटी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, FIR दर्ज

छतरपुर :  मध्य प्रदेश के छतरपुर से हत्या का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां एक मां ने पहले बेटी की हत्या की फिर खुद फांसी में झूल गई। जब ग्रामीणों ने मां बेटी का शव पेड़ में लटका देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बच्चा जेल के पास की है।

महिला घर से थी लापता 

घटना को लेकर मृतक के पति का कहना है कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से परेशान थी, जिसका इलाज भी चल रहा था। जो की कुछ दिन से लापता थी। जिसकी गुमशुदगी की शिकायत कल ही सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद आज दोनों का शव बरामद हुआ है। पुलिस  ने मृतकी की पहचान 26 साल द्रौपदी अहीरवाद के रूप में की गई। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया है। 

खेत में मोटर पंप चलाते समय लगा करंट

इसके साथ ही मध्य प्रदेश के हटा में 25 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक हर रोज की तरह खेत में काम करने के लिए गया। इस दौरान मोटर पंप चलाने के दौरान युवक को जोरदार करंट लगा। जिसकी वजह से उसकी मौत हो है। हालांकि इस दौरान मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक मौत से जहां एक तरफ परिवार में मातम पसरा हुआ है। तो वही मडियादो थाना पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आगे की जांच की जा रही है। यह पूरी घटना मडियादो थाना क्षेत्र के ग्राम चदेना की है। 
 


संबंधित समाचार