होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CGPSC घोटाला मामला: टामन सिंह सोनवानी के साले ने किए कई बड़े खुलासे!, रेलवे और पुलिस विभाग के कई कर्मचारी इस ठगी में हैं शामिल

CGPSC घोटाला मामला: टामन सिंह सोनवानी के साले ने किए कई बड़े खुलासे!, रेलवे और पुलिस विभाग के कई कर्मचारी इस ठगी में हैं शामिल

CGPSC घोटाला मामला: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगारों से करोड़ों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस रिमांड में आए आरोपी टामन सिंह सोनवानी के साले देवेंद्र जोशी ने इस मामले से जुड़े कई अहम राज़ खोले हैं। सीजीपीएससी घोटाले के आरोपी टामन सिंह सोनवानी के साले और उसकी पत्नी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपी स्वप्निल दुबे को पुलिस ने रिमांड पर ले लिया है. आरोपी रेलवे विभाग में पदस्थ है।

देवेंद्र जोशी, जो कि CGPSC के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी के साले हैं, ने इसका जमकर फायदा उठाया। वह बेरोजगारों और उनके परिजनों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर उनसे भारी रकम वसूलता था। अब तक पुलिस को 20 बेरोजगारों और उनके परिजनों से ठगी किए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस विभाग के कई कर्मचारी शामिल :

पुलिस रिमांड में देवेंद्र जोशी ने खुलासा किया कि ठगी के इस गिरोह में रेलवे और पुलिस विभाग के कई कर्मचारी शामिल हैं। उसके बयान के बाद पुलिस ने ठगी में मदद करने वाले रेलवे कर्मचारी स्वप्निल दुबे को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बड़े अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर बेरोजगारों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे पैसे वसूल किए थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि देवेंद्र ने अपने जीजाजी के अलावा पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी पहचान और रसूख का इस्तेमाल कर रिश्तेदारों से डेढ़ करोड़ रुपये की ठगी की। 

देवेंद्र जोशी के अन्य सहयोगियों की खोज जारी : 

पुलिस ने यह भी पाया कि कई पुलिसकर्मियों के नाम सामने आने के बाद थाने में दर्ज FIR पर जांच प्रभावित हो रही थी। सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के बयान और सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ठगी के इस मामले में देवेंद्र जोशी के अन्य सहयोगियों की खोज की जा रही है, जो इस घोटाले में शामिल थे।


संबंधित समाचार