होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Nikay Chunav Results 2025 : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज, मतगणना शुरू 

Nikay Chunav Results 2025 : छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किसके सिर सजेगा ताज, मतगणना शुरू 

Nikay Chunav Results 2025 : छत्तीसगढ़ में आज शहर सरकार यानी नगरीय निकाय चुनाव की मतगणन होनी है। आज तय हो जाएगा की किसके सिर ताज सजेगा। निकाय चुनाव का मतदान 11 फरवरी को किया गया था। आज 15 फरवरी को मतगणना होना है। सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। प्रदेश के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका, 114 नगर पंचायतों के नतीजे आज शाम तक जारी हो जाएंगे। 

मतों की गणना शुरू 

नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। सूरजपुर के आईटीआई कॉलेज में मतगणना की जा रही है। यहां 18 वार्डो की मतगणना के लिए एक मतगणना कक्ष में 18 टेबलों पर वोटों की गिनती की जा रही है। सूरजपुर में नगरपालिका अध्यक्ष के लिए कांग्रेस से कुसुमलता राजवाड़े और भाजपा से देवंती साहू प्रत्याशी है। 

जशपुर में वोटों की गिनती शुरू 

छत्तीसगढ़ के जशपुर के स्वामी आत्मानन्द हाई स्कूल में मतगणना शुरू हो गई है। यहां 20 टेबलों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतों की गिनती जारी है। जशपुर नगर पालिका अध्यक्ष के लिए यहां कांग्रेस से हिरुराम निकुंज और बीजेपी से अरविंद भगत प्रत्याशी है। 

बेमेतरा में किसकी सरकार?

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में 10 नगरीय निकायों की मतगणना शुरू हो गई है। वोटों की गिनती बेमेतरा जिला मुख्यालय के कृषि उपज मंडी में की जा रही है। बेमेतरा में नगर पालिका के साथ 9 नगर पंचायत के अध्यक्षों और पार्षदों के भाग्य का फैसला होगा। 

10:30 बजे से आने लगेंगे नतीजे?

निकाय चुनाव के लिए आज वोटों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट पेपरों की गिनती की जाएगी। इसके बाद EVM मशीनों को खोला जाएगा। नगर पंचायतों के नजीते 10:30 से 11 बजे के बीच आना शुरू हो जाएंगे। हालांकि नगर निगमों के नतीजों के लिए इंतजार करना होगा। निगमों के नजीते 12 बजे से 1 बजे के बीच आने की संभावना है। 


संबंधित समाचार