होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG NEWS : राजधानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पान ठेले से प्रतिबंधित हुक्का सामग्री जब्त

CG NEWS : राजधानी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पान ठेले से प्रतिबंधित हुक्का सामग्री जब्त

रायपुर।  CG NEWS : रायपुर पुलिस द्वारा '' नशे से निजात " अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत पुलिस नशे के अवैध कारोबार करने वाले लोगों की धरपकड़ कर उन्हें जेल भेज रही है।  इसी कड़ी में राजधानी में आज पुलिस ने पान दूकान की आड़ में चल रहे प्रतिबंधित हुक्का के अवैध कारोबार का भंडा फोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  छग में चुका बैन होने के बाद भी आरोपी अवैध तरिके से इसका भण्डारण कर हुक्का, सिगार और प्रतिबंधित नशे के सामान बेच रहे थे।  पुलिस द्वारा सभी नशीले पदार्थों को जब्त किया गया जिसकी कीमत लगभग 17 लाख रूपये आंकी गयी है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज मामले में जाँच किया जा रहा है।    


संबंधित समाचार