होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

CG Assembly Election 2023: भाजपा को बड़ा झटका, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

CG Assembly Election 2023: भाजपा को बड़ा झटका, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

CG Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के लिए जहां कांग्रेस भाजपा पार्टी तैयारियों में जुटी हुई हैं। वहीं दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है।इसी बीच बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सुकमा जिले के तोंगपाल के हमिरगढ़ सहित आस—पास के कई गांवों के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

मंत्री कवासी लखमा ने बीजेपी से कांग्रेस में आए कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सस्यता दिलाई है। ये सभी कार्यकर्ता कांग्रेस के द्वारा चलाए जा रहे जनहितैसी योजनाओं से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं।

बता दें, हाल ही में सतनामी समाज के धर्मगुरु बालदास और उनके बेटे सुखवंत ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ और IAS नीलकंठ टेकाम ने करीब 2000 से अधिक कार्यकर्ताओं का दामन थाम लिया था। 


संबंधित समाचार