होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जनगणना 2025 : अगले साल 2025 में शुरू होगी जनगणना, जानिए कैसे होती है गिनती?

जनगणना 2025 : अगले साल 2025 में शुरू होगी जनगणना, जानिए कैसे होती है गिनती?

जनगणना 2025 : भारत में जनगणना को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार केन्द्र सरकार अगले साल यानी 2025 से जनगणना शुरू करने जा रही है जो 2026 तक पूरी होगी। भारत में इससे पहले आखिरी बार जनगणना साल 2011 में हुई थी। इसके बाद जनगणना साल 2021 में होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे टाल दिया गया था। 

देश में जनगणना हर 10 साल में होती है। जनगणना कैसे होती है? कौन करता है जनगणना, जनगणना से क्या लाभ होता है यह जानना बेहद जरूरी है। साल 2026 में परिसीमन होना है। जिसके चलते लोकसभा की सीटों की संख्या में बदलाव होता है। ऐसे में साल 2026 से पहले जनगणना होना संभव माना जा रहा है। फिलहाल जनगणना कब से शुरू होगी इसको लेकर अभी कोई तारीख तय नहीं है, लेकिन जनगणना होना तय माना जा रहा है। 

क्या होती है जनगणना?

इंटरनेट डाटा के अनुसार जनगणना सबसे विश्वस‍नीय स्रोत होता है। जनगणना से देश की आर्थिक गतिविधियां, धर्म, भाषा, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत कई आधारों की स्पष्ट जानकारी निकलकर सामने आती है। जनगणना कराने की शुरूआत अंग्रेजों के जमाने से की जा रही है। भारत में सबसे पहले जनगणना 1872 में हुई थी। 

कौन करता है जनगणना?

अब आप सोच रहे होंगे की भारत में रहने वाले करोड़ों लोगों की जनगणना कौन करता है तो आपको बता दें कि केन्द्र सरकार जनगणना के लिए सरकारी कर्मचारियों की मदद लेती है। जनगणना करने वाले सरकारी कर्मचारी घर घर जाकर लोगों की जानकारियां एकत्रित करते है। जनगणना के दौरान कर्मचारी लोगों के दस्तावेज भी देख सकते है। जनगणना में हर घर से फॉर्म भी भरे जाते है। जिसमें मकान नंबर, भवन निर्माण, पेयजल, घर का उपयोग, बिजली, संपत्ति, शौचालय, नाम, जन्म दिनांक, परिजनों का नाम, पता, स्थाई पता, व्यवसाय, शौक्षिक योग्यता, पारिवारिक संबंध समेत कई प्रश्न होते है जो जनसंख्या रजिस्टर में दर्ज किए जाते है। यह पूरी जानकारी पूरी तरह से गोपनीय रहती है। जो कर्मचारी जनगणना करते है, उनके घर की जनगणना दूसरे कर्मचारी करते है। इसके लिए देशभर में सरकारी कर्मचारियों को तैनात किया जाता है। 

जनगणना से क्या मिलेगा?

जनगणना से देश के राज्यों की आबादी कितनी है इसकी जानकारी निकलकर सामने आती है। जनगणना से प्राइवेट नौकरी, रोजगार, सरकारी नौकरी की हिस्सेदारी की जानकारी का पता चलता है। किस वर्ग में शिक्षा का स्तर क्या है यह भी पता चलता है। जनगणना से किसके पास कितनी जमीन, कितनी संपत्ति हैं इसकी जानकारी निकलकर सामने आती है। 


संबंधित समाचार