होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Politics : प्रत्याशी पति पहुंचे मतंगेश्वर महाराज के दरबार, भाजपा पर साधा निशाना

MP Politics : प्रत्याशी पति पहुंचे मतंगेश्वर महाराज के दरबार, भाजपा पर साधा निशाना

खजुराहो। सपा द्वारा खजुराहो सीट से अपने प्रत्याशी को बदले जाने के बाद नए सपा प्रत्याशी पति और पूर्व विधायक दीपनारायण (दीपक) यादव मतंगेश्वर महाराज के दरबार में पहुंचे। जहां उन्होंने भगवान के आगे जीत की अर्जी लगाई है। साथ ही इस मौके पर उन्होंने भाजपाइयों को घमंडी और अधिक उत्साहित बताया है। उनका कहना है कि जीत का फैसला जनता करेगी पार्टियां कहने पर तो 400 क्या 500 पार भी कह दें। साथ ही उनका ये भी कहना है कि कांग्रेस का गैरवशाली इतिहास है और हर किसी के परिवार से कभी न कभी कोई कांग्रेस में रहा ही है। 

सबकी जड़ें कांग्रेस से जुड़ी 

खजुराहो में भगवान मतंगेश्वर महाराज के दर्शन कर सपा प्रत्याशी पति और पूर्व विधायक दीपनारायण (दीपक) यादव ने भाजपा पर कटाक्ष और भाजपाईयों का उपहास किया है। उन्होंने कांग्रेस के इतिहास की बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास है। देश का ऐसा कोई परिवार नहीं जिसकी ज़डें कांग्रेस से न जुड़ी हो। किसी के पिता होंगे तो किसी के परदादा होंगे। देश को बनाने में साथ दिया और देश को ज़रूरत पड़ी तो क़ुरबानी भी दी है। जब भी कांग्रेस को ज़रुरत पड़ी तो समाजवादियों ने हमेशा साथ दिया है।

गांव पर खर्च हो बजट का 70 फीसदी पैसा 

सपा प्रत्याशी पति ने 20 साल से केंद्र की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बातें बड़ी-बड़ी की जा रही हैं, लेकिन गांव में गरीबी बढ़ी है, कर्जा बढ़ा है, सिर्फ बातें कि जा रही हैं। लोगों को धोखा मिल रहा है। इनका ये भी कहना है कि आपके फैसले अगर किसी कि ज़िन्दगी बदल सकते हैं तो सरकार को मेहरबानी की ज़रुरत नही है। आज केंद्र और राज्य की सरकार के पास जो भी बजट हो, वह किसान मज़दूरों की गाढ़ी कमाई है उनके पैसों पर मेहरबानी नहीं की जा सकती है। हम समाजवादियों की हमेशा से कोशिश रही है कि बजट का 70 फीसदी पैसा गांव पर खर्च होना चाहिए। साथ ही वे बोले कि मैने पद पर रहते हुए कई विकास कार्य कराए हैं। डेम और सड़के बनवाई हैं। उनका कहना है कि हमने पद के बिना ही प्रण लिया था कि अपनी बडनो की शादी कराएंगे, तो अब तक हजारों बहनों की शादी करा चुके हैं। 
 


संबंधित समाचार