होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी होगा शुरू, खाद्य मंत्री ने मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिया निर्णय

छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी होगा शुरू, खाद्य मंत्री ने मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक में लिया निर्णय

रायपुर। धान खरीदी पर मंत्रिमंडलीय उप समिति की बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद समिति के अध्यक्ष मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि 15 नवंबर से धान खरीदी का प्रस्ताव पारित किया गया है। यह प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। इस साल 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें...केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी ने छत्तीसगढ़ को दी करोड़ों की सौगात 

3100 रूपये समर्थन मूल्य में 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी। सभी धान खरीदी केंद्र में इलेक्ट्रॉनिक वेटिंग मशीन से धान खरीदी का निर्णय लिया गया है। धान खरीदी के लिए 30 हजार गठान बारदाने की खरीदी की जाएगी। 


संबंधित समाचार