होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

SAWAN 2024: शिवलिंग पर यह चीज़े अर्पित करने से दूर होगी सारी परेशानी, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, बाबा की हमेशा बनी रहेगी कृपा

SAWAN 2024: शिवलिंग पर यह चीज़े अर्पित करने से दूर होगी सारी परेशानी, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता, बाबा की हमेशा बनी रहेगी कृपा

Astro Tips:  हिन्दू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित रहता है। ऐसे ही सावन का माह महादेव को अर्पित है। कहा जाता है अगर इस दिन अगर पूरे दिल से बाबा की आरधना करते है तो इंसान के जीवन में आ रही सारी परेशानी दूर हो  जाती है। इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे है कि शिवलिंग पर बेलपत्र के अलावा क्या क्या अर्पित करना चाहिए जिससे भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। तो चलिए जानते है क्या है वो चीज़े.... 
 

सुपारी

शिवलिंग पर सुपारी अर्पित करना काफी शुभ माना गया है। अगर आप जीवन में शुभ परिणाम की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आपको शिवलिंग पर सुपारी अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से सारी समस्याएं अपने आप दूर होने लगती है।

चावल

शिवलिंग पर चावल चढ़ाना भी काफी शुभ माना गया है। जो व्यक्ति शिवलिंग पर चावल अर्पित करता है उसके जीवन में सुख समृद्धि का आगमन होता है।

आंवले का रस

आंवले का रस शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत शुभ माना गया है। कहां जाता है कि यह उपाय अपनाने से व्यक्ति की उम्र लंबी होती है।

गन्ने का रस

गन्ने का रस भी भोलेनाथ को अर्पित किया जाता है। यह उपाय उन्हें प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। इससे न सिर्फ भोलेनाथ बल्कि माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।


संबंधित समाचार