होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

इन जीवों को खाना खिलाने से चमक उठेगी आपकी सोई हुई किस्मत, पैसों से भर जाएगी तिजोरी, शत्रु का होगा नाश

इन जीवों को खाना खिलाने से चमक उठेगी आपकी सोई हुई किस्मत, पैसों से भर जाएगी तिजोरी, शत्रु का होगा नाश

Feeding Animals: जानवरों को अन्न खिलाने को साक्षात ईश्वरीय आराधना के तुल्य माना गया है। जानवरों को खाना खिलाने से न सिर्फ पुण्य अर्जित किया जा सकता है बल्कि सोये हुए भाग्य को भी जगाया जा सकता है। धर्म शास्त्रों में बताया गया है कि जीव जंतुओं को दाना या भोजन कराने से बहुत लाभ मिलता है। आज भी हम अपनी परेशानियां लेकर पंडितजी के पास जाते है कि कई प्रकार की समस्याओं से निजात पाने के लिए पंडित जी उपाय में बहुत से जीव जंतुओं को खाना खिलाने के लिए कहते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक आती है। घर सुख समृद्धि और खुशहाली से भरा रहता है और सारी परेशानियां खत्म हो जाती है। ऐसे लोगों को आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता। चलिए आपको बताते हैं कि यह कौन से जीव हैं।
 

मछलियों को आटा

अक्सर देखा जाता है कई लोग अपनी पुरानी संपत्ति को लेकर या अपने मूल्यवान चीज को खो जाने से काफी परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को रोजाना मछली को आटे की गोलियां खिलाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है मछलियों को आटे की गोलियां खिलाने से पुराने संपत्ति पुन हासिल करने के योग बनते हैं। इसके साथ ही धन का आगमन के योग भी बनते हैं।

पक्षियों को दाना

अक्सर देखा जाता है सुबह- सुबह बहुत सारे लोग पक्षियों को दाना खिलाते हैं। ऐसा कहा जाता है जो लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे होते हैं या जिनके आर्थिक मामले अटके हुए हैं उन लोगों को पक्षियों को दाना खिलाना चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक मामले में लाभ मिलता है। व्यवसाय करने वाले लोगों को भी पक्षियों को दाना डालना चाहिए उनको भी उन्नति मिलती है।

गाय

अगर आपके द्वार पर गए आई है तो उसे रोटी जरूर दें। गौ माता में वैसे भी 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है। गाय की सेवा करने और रोटी खिलाने से इन देवताओं की पूजन का फल प्राप्त होता है। हिंदू धर्म में तो वैसे भी खाना बनाते समय पहले रोटी गाय की निकाल कर रखी जाती है।

चींटी

घर में अगर चीटियां हो जाए तो वैसे तो हम सभी परेशान हो जाते हैं। लेकिन शास्त्रों के मुताबिक चींटी को आटा खिलाना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति की आर्थिक परेशानी खत्म हो जाती है। जो लोग नियमित रूप से चींटी को आटा खिलाते हैं। वह हमेशा धनवान बने रहते हैं और उनके घर में अन्न का भंडार भरा रहता है।

बंदर

हिंदू धर्म में दिए गए उल्लेख के मुताबिक बंदर को भोजन करना शुभ होता है। वैसे भी बंदर को हनुमान जी का रूप माना जाता है। उन्हें भोजन करने से बिहार में सुख शांति बनी रहती है।


संबंधित समाचार