होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Budget 2025: मोदी सरकार आज पेश करेगी बजट, जानिए क्या होगा खास

Budget 2025: मोदी सरकार आज पेश करेगी बजट, जानिए क्या होगा खास

Budget 2025: देश की मोदी सरकार आज बजट 2025 पेश करने जा रही है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे सदन में बजट पेश करेंगी। बजट पेश करने से पहले बजट भाषण शुरू होगा, इसके बाद मोदी सरकार 3.0 अपना दूसरा यूनियन बजट पेश करेगी। सदन में पेश होने वाले बजट से देश के हर नागरिकों को उम्मीदें है। 

बजट से उम्मीदें...

मोदी सरकार के आने वाले बजट से देश के हर वर्ग को उम्मीदें है। सबसे ज्यादा युवा और महिलाओं को उम्मीदें है। क्योंकि मोदी सरकार महिलाओं के उत्तथान के लिए हर क्षेत्र में बढ़ावा देती आई है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार के बजट में महिलाओं और युवाओं को लेकर कुछ ऐलान किए जा सकते है। तो वही मध्यम वर्ग को राहत दी जा सकती है। तो वही इनकम टैक्स को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते है। 

मोदी सरकार ने दिए ये संकेत

मोदी सरकार बजट पेश करने से पहले महिलाओं, गरीबों और मध्यम वर्ग के लोगों को राहत देने के संकेत दे चुकी है। सरकार इनकम टैक्स में छूट की सीमा बढ़ाने के भी संकेत दे चुकी है। इसके अलावा किसानों के लिए भी मोद सरकार कोई बड़ी घोषणा कर सकती है। मामना जा रहा है कि किसानों को मिलने वाली पीएम किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी कर सकती है। साथ ही एमएस पी को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है और किसानों को मिलने वाले कर्ज की सीमा भी बढ़ाई जाने की उम्मीदें है। 

जारी रहेगा शेयर बाजार

मोदी सरकार आज अपने कार्यकायल का 8वां बजट पेश करेगी। बीते कुछ सालों के बजट को देखा जाए तो बजट के दिन शेयर बाजार की चाल बदली है। हालांकि बाजार गिरता है तो उठता भी है। कई बार बजट के दिन सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली है। आज छुट्टी के दिन भी बाजार चालू रहेगा। आमतौर पर शनिवार को शेयर बाजार बंद रहते है, लेकिन आज 1 फरवरी को शेयर बाजार बीएसई और एनएसई खुले रहेंगे। वहीं एमसीएक्स सामान्य कारोबार करेगा। 


संबंधित समाचार