होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP POLITICS: बृज बिहारी पटेरिया ने इस्तीफा देने की बताई वजह, कहा - अब नाराजगी नहीं, पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा

MP POLITICS: बृज बिहारी पटेरिया ने इस्तीफा देने की बताई वजह, कहा - अब नाराजगी नहीं, पार्टी के निर्देशों का पालन करूंगा

भोपाल : भाजपा विधायक बृज बिहारी पटेरिया ने बीते दिन आक्रोश में आकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से प्रदेश में सियासत  शुरू हो गई थी। हालांकि कुछ समय के बाद पटेरिया ने इस्तीफे को वापस ले लिया है। इस्तीफा वापस लेने को लेकर पटेरिया ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण था कि मैंने आक्रोश में वह कदम उठाया लिया था। लेकिन अब नाराजगी की कोई बात नहीं है। पार्टी मेरे साथ है। सीएम और अध्यक्ष भी मेरे साथ हैं। अब इस्तीफे का कोई विषय नहीं है। मैं मुख्यमंत्री के आदेश का पालन करूंगा।

ये है पूरा मामला

दरअसल, सागर जिले के केसली क्षेत्र में सांप के डसने से एक ग्रामीण की मौत हो गई थी। मौत का कारण प्रमाणित करने के डॉक्टर पैसों की मांग कर रहे थे। डॉक्टर के रिश्वत मांगे जाने का साक्ष्य पीड़ित परिवार के पास है। इसके बाद भी पुलिस डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज नहीं कर रही थी। इस मामले की जानकारी जब विधायक बृज बिहारी पटेरिया को मिली तो वह अपने समर्थकों के साथ थाने पहुंच गए। जहां वे डॉक्टर पर FIR दर्ज कराने की मांग पर अड़ गए और धरने पर बैठ गए। ऐसे में पार्टी हाई कमान की फटकार के बाद पटेरिया ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया। 

इस्तीफे में लिखी पूरी घटना

देवरी से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने साढ़े चार लाइन में अपने मन की बात लिखकर विधानसभा स्पीकर को भेजी थी। उनके इस्तीफे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा था कि पीड़ित पक्ष के साथ केसली थाने आया था। पीड़ित पक्ष की सुनवाई नहीं हो रही है, उसे न्याय नहीं मिल पा रहा है, इसलिए आहत हूं, व्यथित हूं और विधायकी से इस्तीफा दे रहा हूं।


संबंधित समाचार