होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

#ViralVideo: हाइवे पर स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाती नजर आई दुल्हन, आने जाने वाले लोग हो गए हक्के-बक्के

#ViralVideo: हाइवे पर स्पोर्ट्स बाइक दौड़ाती नजर आई दुल्हन, आने जाने वाले लोग हो गए हक्के-बक्के

#ViralVideo:  पहले के समय में शादियों में दुल्हन की एंट्री अक्सर पालकी या फूलों की चादर के साथ होती थी, लेकिन अब वक्त के साथ एंट्री का अंदाज भी बदल गया है। आपने सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो देखे होंगे, जहां दुल्हन अपने पसंदीदा गाने पर थिरकते हुए एंट्री लेती है या फिर अपने अनोखे स्टाइल से सबका ध्यान खींच लेती है। इसी कड़ी में एक नया वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है, जिसमें एक लड़की दुल्हन के लिबास में सुपरबाइक चलाते हुए नजर आ रही है। उसका अद्भुत स्टाइल और स्वैग न केवल लोगों को रील में बल्कि असल जिंदगी में भी बेहद पसंद आ रहा है।

दुल्हन के गेटअप पर राइड लोगों ने किया बहुत पसंद :

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की लाल रंग की खूबसूरत शादी की लहंगे पहने हुए स्टाइलिश स्पोर्ट्स बाइक चलाते हुए नजर आ रही है, जिसे देखकर सड़क पर गुजर रहे लोग भी हैरान रह गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन के गेटअप में यह लड़की फुल स्पीड में हाईवे पर बाइक दौड़ाती है। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, लोगों के एक से बढ़कर एक कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कुछ ने इसे "दुल्हन का अनोखा अंदाज" करार दिया, जबकि दूसरों ने इसे "शादी की सबसे अनोखी राइड" कहा।

करोड़ों विव्स आये :

वीडियो में स्पष्ट होता है कि लड़की अपने फोटोशूट के लिए सड़क पर सुपरबाइक चला रही है। इस दौरान, आसपास से गुजरते लोग उसे थम्स अप का इशारा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को itz__tuba44 नाम के अकाउंट से साझा किया गया है, जिसे अब तक करोड़ों लोगों ने देखा है, जबकि 4 लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TuBa_PaSha (@___itz__tuba44)


संबंधित समाचार