होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Borewell Case : बोरवेल मामले में सबकी जिम्मेदारी तय: मंत्री विजयवर्गीय

Borewell Case : बोरवेल मामले में सबकी जिम्मेदारी तय: मंत्री विजयवर्गीय

भोपाल। कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने शुक्रवार को विधानसभा में खुले बोलवेल में बच्चों की दुर्घटनाओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इसके संबंध में बने कानून में सख्ती से पालन होना चाहिए। लापरवाही बरतने वालों को सजा मिले। कई लोगों द्वारा टयूबबेल पर कब्जा कर लिया जाता है। इसके बाद नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजवर्गीय ने कहा कि इन घटनाओं के कैसे प्रतिबंधित कर सकते है, देखा जा रहा है। अब इसके संबंध में देखा जाएगा कि जमीन किसकी है। 

25 हजार रुपए तक का जुर्माना भी लगेगा

मंत्री ने कहा कि यदि कोई सरकारी विभाग कवर नहीं कर रहा तो अधिकारी-कर्मचारी जिम्मेदार होगे। प्राइवेट लोग होंगे तो उनकी िजम्मेदारी तय होगी। यह कानून सबकी रिस्पांसबिल्टी फिक्स करता है। विदित हो कि इससे संबंधित बिल गुरूवार को विधानसभा में पेश किया गया था। इसमें 25 हजार रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है। वहीं 2 साल से लेकर 7 साल तक की सजा है।  इसके अलावा  हरदा से कांग्रेस  विधायक राम किशोर दोगने ने एमडी ड्रग्स का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होने कहा कि इसमें कई परिवार बर्बाद हो रहे है इसको पूरी तरह प्रतिबंधित होना चाहिए। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि उनकी विधानसभा में अवैध रूप से  घर घर शराब बिक रही है। 

मैहर अस्पताल में वाहन सुविधा ही नहीं 

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का शुक्रवार को पांचवां दिन की शुरुआत ही हंगामे से हुई है। मैहर से भजपा विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने बताया कि मैहर जिला तो बन गया है, पर वहां के अस्पताल में वाहन सुविधा तक नहीं है। वाहन नहीं होने के कारण मरीजों को काफर दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। श्रीकांत ने कहा कि पशु चिकित्सालय भी काम नहीं कर रहे। कलेक्टर से शिकायत करने के बाद भी स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार नहीं हो पा रहा है। 


संबंधित समाचार