होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

PWD विभाग के बड़े बाबू और पूर्व भाजपा MLA सुभाउ कश्यप के भाई श्याम कश्यप की संदेहास्पद तरिके से मौत, सरकारी आवास पर लहूलुहान मिला शव 

PWD विभाग के बड़े बाबू और पूर्व भाजपा MLA सुभाउ कश्यप के भाई श्याम कश्यप की संदेहास्पद तरिके से मौत, सरकारी आवास पर लहूलुहान मिला शव 

रिपोर्टर - जीवानंद हलधर 
जगदलपुर।
PWD विभाग के बड़े बाबू और पूर्व भाजपा MLA सुभाउ कश्यप के भाई श्याम कश्यप की सरकारी आवास में लाश मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार वे घर पर अकेले थे। जब आज उनकी मां घर लौटी तो उन्होंने उनकी लाश देखी। शव के नाक और मुंह पर खून के निशान पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है जहां श्याम कश्यप जगदलपुर के अपने सरकारी आवास में रहते थे। पिछले 2-3 दिन से वे घर पर अकेले थे। आज सुबह जब उनकी मां घर आईं तो दरवाजा बाहर से खुला था। वे अंदर गईं तो उन्होंने अपने बेटे की लाश देखी। घर में जमीन पर लाश पड़ी हुई थी। नाक-मुंह से खून निकल रहा था। मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है शव के पोस्टमार्टम के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मामले की जाँच में पुलिस जुटी हुई है। 


संबंधित समाचार