होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

BJP MEETING : भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति की हुई बैठक, कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

BJP MEETING : भारतीय जनता पार्टी के कार्यसमिति की हुई बैठक, कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

BJP MEETING :   साल 2023 के  अंत में राज्य में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है जिसके चलते सभी राजनितिक पार्टियाँ अपने-अपने स्तर की तैयारियों में लग चूका है। 

READ MORE : जॉयलैंड के मेकर्स ने दुनियाभर में ऑफिशियली रिलीज डेट का किया एलान, भारत के सिनेमाघरों में भी लगेगी फिल्म

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को भाजपा के सभी 7 मोर्चा संगठनों की संयुक्त प्रदेश कार्यसमिति हुई। कार्यसमिति के उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, कांग्रेस सरकार ने आरक्षण को जानबूझ कर लटकाया है। कांग्रेस सरकार ने ऐसे पेंच उलझाए हैं कि आरक्षण व्यवस्था सुनिश्चित न हो, इसमें विलम्ब हो। कांग्रेस ने सभी वर्गों के साथ राजनीतिक छल किया है। साव ने कहा, अगर आप मैदान पर आएं तो एक भूपेश तो क्या 10 भूपेश आ जाएं, भाजपा को हरा नहीं सकते। हमारे पास मतदान केंद्र तक कार्यकर्ताओं की मजबूत फौज है। साव ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता समर्पित, संघर्षशील और आम जनता से सीधे जुड़े हुए हैं।

READ MORE :  प्रदेश के इस जिले में स्कूल में लापरवाही बरतने वाले 3 शिक्षकों को किया गया निलंबित

समापन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने कहा, लक्ष्य एक होने से आपसी सामंजस्य को और मजबूत कर 2023 में बड़े अंतर से सरकार बनाना है। 2024 में मोदी जी के सिद्धांत को और मजबूत करना है। यही इस संयुक्त बैठक का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भाजपा का इंट्रीगेट मोर्चा है। यहीं से कार्यकर्ता जनता से जुड़ना सीखता है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा, सभी मोर्चा अपने-अपने कार्य क्षेत्र में इस तरह कार्य करें कि वह उस वर्ग का विश्वास हासिल कर सकें। जनता तक यह संदेश जाना चाहिए कि भाजपा ही सबका विकास कर सकती है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा, जिस मोर्चा को जो जिम्मेदारी मिली है उसे निचले तबके तक ले जाकर परिवर्तन की बयार बहानी है। बैठक में किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमल भान, बिहार से महिला मोर्चा प्रभारी निशा सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बाबू भाई गबेलिया, कोमल राजपूत, बजरंगी प्रसाद यादव, राष्ट्रीय मंत्री पिंकी शिवराज शाह, ओबीसी मोर्चा से खिलावन साहू, गुजरात से वेल जी भाई मेसानी, चंदूलाल साहू, रमेश चंद्राकर, युवा मोर्चा से आलोक डंगस आदि उपस्थित रहे।

Latest News Video देखें:

 

  

 

 


संबंधित समाचार