रिपोर्टर - सूरज सिन्हा
बेमेतरा। बेमेतरा जिले बड़ी खबर सामने आई है। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता साहू की पुत्री योगिता साहू ने कांग्रेस की सदस्य्ता लेते हुए पार्टी में शामिल हो गई हैं। कांग्रेस प्रवेश के साथ ही योगिता साहू को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। रविवार को पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने उन्हें कांग्रेस प्रवेश कराया है।
कांग्रेस द्वारा योगिता साहू को जिला पंचायत सदस्य क्र 12 (भाठासोरी ) के लिए कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस सीट से वो भाजपा के पूर्व विधायक अवधेश चंदेल के भाई अंजनी (प्रीतम ) चंदेल को टक्कर देंगी।