होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Politics : कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक, प्रदेश भाजपा को मिली बुरी खबर

MP Politics : कमलनाथ का मास्टर स्ट्रोक, प्रदेश भाजपा को मिली बुरी खबर

MP Politics : मध्यप्रदेश भाजपा एक और हरियाणा में मिली एक तरफा जीत का जश्न मना रही है। तो वही दूसरी तरफ कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा जिले में नाथ ने भाजपा को औंधे मुंह गिराकर बुरी खबर दे दी। इस खबर के बाद से भाजपा नेताओं के चेहरे उतर गए। 

भाजपा को मिला झटका

दरसअल, नगर निगम अध्यक्ष सोनू मागों के खिलाफ भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लेकर आई थी, लेकिन सोनू इस अग्निपरीक्षा में पास हो गए। वही बीजेपी को उनके ही नेताओं ने झटका देर भाजपा के पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। जिसके बाद कांग्रेस को बड़ी जीत मिली और भाजपा को झटका मिला। अब हरियाणा की जीत के जश्न के साथ साथ कांग्रेस अपनी जीत का जश्न मना रही है। 

भाजपा को नही मिले अपने ही वोट

जानकारी के अनुसार भाजपा द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर सुबह 11 बजे से पीठासीन अधिकारी कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में नगर निगम में कार्रवाई शुरू की गई।  पहले तो अविश्वा प्रस्ताव पर चर्चा की गई इसके बाद मतदान कराया गया। जिसमें प्रस्ताव के खिलाफ 21 पार्षदों ने मतदान किया। तो वही अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 27 पाषर्दो ने वोट किया। 

भाजपा पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग

आपको बता दें कि नगर निगम में कुल पाषर्दो की संख्या 48 है। जिसमें से 34 भाजपा के पार्षद है जबकि कांग्रेस के 14 पार्षद है। सदन की कार्रवाई के दौरान 47 पार्षद मौजूद रहे। कार्रवाई के तहत कांग्रेस को दो तिहाई का आंकड़ा चाहिए था, लेकिन सदन में भाजपा अपने ही पार्षदों का मत हासिल नहीं कर पाई। अविश्वास प्रस्ताव के खिलाफ 21 वोट पड़े। वही कांग्रेस के 14 पार्षदों ने वोट किया साथ की कांग्रेस के पक्ष में यानी भाजपा के 7 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। कुल मिलाकर भाजपा को 27 वोट मिले। जो उनकी हार का कारण बना। 


संबंधित समाचार