होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

जिले के सभी नगर पंचयात में भाजपा का कब्जा लेकिन सूरजपुर नगर पालिका बना अभेद्य किला 

जिले के सभी नगर पंचयात में भाजपा का कब्जा लेकिन सूरजपुर नगर पालिका बना अभेद्य किला 

रिपोर्टर - नौशाद अहमद
सूरजपुर।
सूरजपुर जिले के चार नगर पंचायत और एक नगर पालिका चुनाव के परिणाम घोषित  हो चुके हैं जहाँ चार नगर पंचयात अध्यक्ष पद पर भाजपा के उम्मीदवार विजय हुए वहीं नगर पालिका सूरजपुर के अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की कुसुमलता राजवाड़े ने 24 वोट से भाजपा की देवन्ती साहू को हराकर नगर पालिका की अध्यक्ष बनी। 

बीजेपी और कांग्रेस ने झोंकी थी ताकत 

सूरजपुर जिले के नगरी निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। भाजपा के मंत्री और सांसद से लेकर विधायक ने डोर टू डोर जाकर प्रचार किया था वही कांग्रेस से भी पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव सहित पूर्व विधायको ने कमान संभाल रखा था। नगर पालिका सूरजपुर को छोड़ सभी नगर पंचयात में भाजपा ने कब्जा जमाया। भटगांव नगर पंचायत अध्यक्ष में भाजपा की परमेश्वरी राजवाड़े ने कांग्रेस के सूरज गुप्ता को 821 वोटों से हराया वही जरही नगर पंचायत में भाजपा के पूरन राजवाडे ने कांग्रेस के प्रेम राजवाडे को 201 वोट से हराया। 

कांग्रेस से कुसुमलता राजवाड़े जीती 

प्रतापपुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी मानती सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी मानमती पैकरा को 350 वोटों से हराया वही बिश्रामपुर नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी निर्मला यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला सोनी को 850 वोटों से हराया। 
नगर पालिका सूरजपुर की बात करें तो यहां बहुत करीबी मुकाबला देखने को मिला जहां शुरू में कांग्रेसी प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े 196 वोट से जीत चुकी थी पर भाजपा के द्वारा आपत्ती लगाने के बाद रिकाउंटिंग के बाद 24 वोट से देवन्ती साहू को हराया। इस दौरान कई बार भजापा और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी देखने को मिला। सूरजपुर जिले की बात करें तो सभी नगर पंचायत और नगर पालिका पर पिछले बार कांग्रेस की सरकार बनी थी पर इस बार के चुनाव में भाजपा ने सभी नगर पंचयात जीत कर कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया है। आज सभी नगर पंचयात में जीत के बाद भी नगर पालिका अध्यक्ष 24 वोट से हारने के बाद भाजपा के बड़े लीडर के साथ कार्यकर्ताओं में मायूसी देखने को मिल रही है वहीं नगर पालिका में जीत कांग्रेसियों को संजीवनी देने का काम किया है ।


संबंधित समाचार