होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

बीजापुर दौरा : युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, 167 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया 

बीजापुर दौरा : युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, 167 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया 

रिपोर्टर - गणेश मिश्रा, बीजापुर। छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय बीजापुर के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। यहां वे सेंट्रल लाइब्रेरी में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएम साय ने बीजापुर जिले के युवाओं से चर्चा की। वे नक्सल पीड़ित परिवारों को रोजगार और तेंदूपत्ता बोनस वितरण किये। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी मौजूद थे। 

इस दौरान 167.21 करोड़ रूपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। स्व-सहायता समूह की बहनों को बसों के संचालन हेतु चाबी सौंपी। 

बस्तरवासियों की प्रगति के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका जमीनी स्तर पर सीधा लाभ आदिवासी भाई-बहनों को मिल रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी, सांसद महेश कश्यप जी, विधायक चैतराम अटामी  एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

सीएम साय दंतेवाड़ा के सर्किट हाउस परिसर में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत केसर आम का पौधारोपण किया। साथ ही सभी से आग्रह किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किये गए इस अभियान में अपनी सहभागिता जरूर निभाएं। 

नक्सलियों के खात्मे के बाद छत्तीसगढ़ बन जाएगा स्वर्ग 
सभा को सम्बोधिर करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बीजापुर का विकास भाजपा की देन है। सबका विकास हमारा उद्देश्य है, सबका साथ सबका विकास BJP का मूल मंत्र है। बस्तर और सरगुजा के विकास के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है। नक्सलवाद से मजबूती के साथ लड़ रहे है, शांति कायम हो रही है। 
सुरक्षा कैम्प लगातार खोले जा रहे हैं। बरसात के बाद और तेजी से कैम्प खोले जाएंगे। बरसात के बाद नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी। नक्सलियों के खात्मे के साथ ही छत्तीसगढ़ स्वर्ग बन जायेगा। हम हमारा हर वादा पूर्ण करने का प्रयास कर रहे हैं। आज 70 नक्सल पीड़ित परिवार के लोगों को नौकरी प्रदान किया गया आने वाले समय मे बीजापुर में नर्सिंग कालेज की स्थापना की जाएगी साथ ही आवासीय कोचिंग की सुविधा भी होगी। क्षेत्र की सभी समस्याओं का निदान और समाधान होगा। आने वाले समय मे अंदरूनी इलाको में ग्रामीणों के सुविधा के लिए बैंक की शाखाएं भी स्थापित की जाएगी। 


संबंधित समाचार