होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सरकार का बड़ा फैसला: बिना इस सर्टिफिकेट के नहीं बनेगा अब पासपोर्ट, अप्लाई करने से पहले जान लें ये नया नियम...

सरकार का बड़ा फैसला: बिना इस सर्टिफिकेट के नहीं बनेगा अब पासपोर्ट, अप्लाई करने से पहले जान लें ये नया नियम...

Passport Rules Changed: सरकार ने पासपोर्ट बनाने के नियमों में बदलाव किया है। अब पासपोर्ट के लिए बर्थ सर्टिफिकेट (जन्म प्रमाण पत्र) जरूरी होगा। हालांकि, कुछ लोगों को अभी भी इस नियम से छूट मिलेगी। जानिए नए नियम के बारे में....

Passport Rules Changed: भारत में रहना है तो कुछ जरूरी दस्तावेज होना बहुत जरूरी है। यहां रोज़मर्रा के कई कामों के लिए ये दस्तावेज़ काम आते हैं। अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग तरह के दस्तावेज़ की जरूरत होती है। इनमें पैन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट जैसे दस्तावेज़ जरूरी होते हैं। कुछ दस्तावेज़ ऐसे होते हैं, जिनके बिना आप दूसरे दस्तावेज़ का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन ये खास कामों के लिए बनाए जाते हैं।

जैसे अगर किसी को विदेश यात्रा पर जाना है, तो उसके पास पासपोर्ट होना बहुत जरूरी है। बिना पासपोर्ट के कोई भी विदेश यात्रा नहीं कर सकता। पासपोर्ट बनवाने के लिए भारत में एक खास प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है।

Passport Rules Changed: भारत में पासपोर्ट विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है, और इसके लिए 36 पासपोर्ट कार्यालय मौजूद हैं। यहां जाकर पासपोर्ट के लिए आवेदन करना होता है, जिसमें कुछ जरूरी दस्तावेज भी जमा करने होते हैं। पासपोर्ट से जुड़े नियमों में हाल ही में बदलाव किया गया है। अब पासपोर्ट बनवाने के लिए जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) जरूरी कर दिया गया है। हालांकि, यह नियम सभी लोगों पर लागू नहीं होगा।

Passport Rules Changed: केंद्र सरकार ने पासपोर्ट अधिनियम में बदलाव करते हुए 1 अक्टूबर 2023 या उसके बाद जन्मे लोगों के लिए जन्म प्रमाण पत्र (बर्थ सर्टिफिकेट) को अनिवार्य कर दिया है। अब ये लोग बिना बर्थ सर्टिफिकेट के पासपोर्ट के लिए आवेदन नहीं कर सकते। हालांकि, जो लोग 1 अक्टूबर 2023 से पहले जन्मे हैं, वे बर्थ सर्टिफिकेट की जगह ड्राइविंग लाइसेंस या स्कूल से छोड़े जाने का प्रमाण पत्र जैसे वैकल्पिक दस्तावेज़ देकर पासपोर्ट बना सकते हैं।


संबंधित समाचार