होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Upper Lake : डल झील की तर्ज पर बड़े तालाब में तैरेंगे शिकारे, आज विधिवत शुभारंभ

Bhopal Upper Lake : डल झील की तर्ज पर बड़े तालाब में तैरेंगे शिकारे, आज विधिवत शुभारंभ

भोपाल। राजधानी के बड़े तालाब में क्रूज व मोटर बोट बंद होने के बाद अब कश्मीर श्रीनगर के समान डल झील की तरह शिकारे चलाए जाएंगे। इसका उद‍्घाटन शुक्रवार को महापौर मालती राय करेंगी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने करीब 10 महीने पहले 12 सितंबर को क्रूज और मोटर बोट पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से यहां सामान्य बोट ही चलाई जा रही थीं। महापौर मालती राय ने बताया कि वो शुक्रवार को श्रीनगर की डल झील की तर्ज पर बड़ा तालाब में प्रारंभ किए जा रहे शिकारे के संचालन का उद्घाटन करेंगी। इस मौके पर विधायक भगवानदास सबनानी और महापौर परिषद में जलकार्य एवं सीवेज के प्रभारी सदस्य रविंद्र यति भी मौजूद रहेंगे। 

एनजीटी ने यह दिए थे आदेश

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार पिछले साल भोज वेटलैंड  और नर्मदा समेत प्रदेश के किसी भी वाटर बॉडीज में क्रूज और मोटर बोट के संचालन पर अवैध गतिविधि ठहराते हुए एनजीटी ने रोक लगा दी थी। आदेश में कहा गया था कि डीजल और डीजल इंजन से निकलने वाले उत्सर्जन से इंसानों समेत जलीय जीवों के लिए खतरा है। क्योंकि इससे उत्सर्जित सल्फर और नाइट्रोजन ऑक्साइड पानी को अम्लीय बना देता है।  भोज वैटलेंड के लिए जारी यह आदेश नर्मदा नदी समेत प्रदेश की सभी वेटलैंड पर लागू हो गया था। तभी से पर्यटन विकास निगम ने क्रूज और जलपरी के साथ करीब 20 मोटर बोट का संचालन भी नहीं किया।

क्रूज नहीं चलने से लोग मायूस

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार क्रूज और मोटर बोट चलने के दौरान बोट क्लब में हर रोज एक हजार से ज्यादा लोग पहुंचते थे। वे क्रूज और मोटर बोट के जरिए बड़ा तालाब की लहरों को करीब से देखते थे। इनके बंद होने के बाद प्राइवेट नाव से ही वे बड़ा तालाब के नजारे का लुत्फ उठाते रहे हैं। अब शिकारे चलने से नया अनुभव मिलेगा।


संबंधित समाचार