होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Rape Case : आठ साल की मासूम को चाऊमिन खिलाने घर ले गया तीन बच्चों का पिता, किया दुष्कर्म

Bhopal Rape Case : आठ साल की मासूम को चाऊमिन खिलाने घर ले गया तीन बच्चों का पिता, किया दुष्कर्म

भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र में 8 साल की मासूम से 44 साल के युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी तीन बच्चों का पिता है और मासूम को चाउमिन खिलाने का कहकर अपने साथ घर ले गया था। वहां उससे दुष्कर्म किया। डरी सहमी बच्ची की तबीयत जब बिगड़ी तो दुष्कर्म का पता चला। परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल, शाहपुरा की  8 साल की बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है। वह स्कूल में पढ़ती है। बुधवार दोपहर इलाके का 44 वर्षीय सोनू पाटिल उसके घर पहुंचा। बच्ची घर में अकेली थी। इसी समय सोनू उसे चाऊमीन खिलाने का लालच देकर अपने घर ले गया। उस समय सोनू घर पर अकेला था और उसने मासूम से दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे धमकाते हुए घर भेज दिया। शुक्रवार दोपहर बच्ची की तबियत बिगड़ी तो पिता ने पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि सोनू उसे  अपने घर ले गया था और उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोनू मजदूरी करता है और तीन बच्चों का पिता है। घटना के समय उसकी पत्नी बच्चों को लेकर काम पर गई हुई थी।


संबंधित समाचार