होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News : निर्भया में रहने वाली महिलाओं की कराई टीबी- सिफिलिस की जांच

Bhopal News : निर्भया में रहने वाली महिलाओं की कराई टीबी- सिफिलिस की जांच

भोपाल। महिलाओं से जुड़ी बीमारियां, टीबी, सिफिलिस, एड्स सहित अन्य बीमारियों के बारे में पता लगाने के लिए शुक्रवार को निर्भया महिला आश्रय गृह के शक्ति सदन एफ वन से फोर क्वार्टर्स प्रोफेसर कॉलोनी में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम में रहने वाली महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।  

हालांकि यहां रहने वाली महिलाओं का महीने में एक बार स्वास्थ्य चेकअप कराया जाता है।  शुक्रवार को एड्स नियंत्रण समिति और काटजू अस्पताल के सहयोग से नोडल अधिकारी हमीदिया अस्पताल रचना व्यास ने महिलाओं की स्वास्थ्य जांच के साथ जरूरी जानकारी दी। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर निर्भया फाउंडेशन की डायरेक्टर समर खान ने सभी महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य और सकारात्मक विचारों के लिए अच्छे विचारों को अपनाने की सलाह दी, जिससे न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर हो सके।


संबंधित समाचार