होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal News : बह निकले प्राकृतिक झरने, 4 डिग्री तक गिरा पारा, मौसम में घुली ठंडक

Bhopal News : बह निकले प्राकृतिक झरने, 4 डिग्री तक गिरा पारा, मौसम में घुली ठंडक

भोपाल। राजधानी में दो दिन से जारी रिमझिम और झमाझम से शुक्रवार को दिन के पारे में तेजी से गिरावट रही। दिन का पारा 4.1 डिग्री गिरकर 25.9 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.2 डिग्री कम है। इससे हवाओं में ठंडक रही। सुबह 8.30 से शाम 5.30 बजे तक 30 मिमी के करीब बारिश हुई। मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को भी यहां तेज से मध्यम बारिश का अलर्ट है। मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला ने बताया कि अभी सिस्टम एक्टिव रहने से भोपाल सहित प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है, जो दो दिन और तेज होगा। 

अब तक 724 मिमी से अधिक बारिश

भोपाल में अब तक एक जून से शुक्रवार तक कुल 724.3 मिमी बारिश हुई है। पिछले 24 घंटे में बैरागढ़ में 17 और शहर में 45 मिमी बारिश हुई। वहीं, शुक्रवार सुबह से शाम 5.30 बजे तक 30 मिमी बारिश हुई है। 

यहां सैलानियों की भीड़ बढ़ी

शुक्रवार को सुबह से ही रिमझिम, झमाझम के बीच सैलानियों ने भी जमकर घूमाफिरी की। बोट क्लब, मनुआभान, शाहपुरा झील, चिडिय़ाटोल पर सबसे अधिक सैलानी दिखे। यहां पातालपानी की ओर जाने वाले सैकड़ों सैलानियों ने यहां घंटों रुक कर सुहाने रिमझिम मौसम का लुत्फ उठाया।   


संबंधित समाचार