होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Nagar Nigam : दो दिन सफाई होने के बाद सभी विसर्जन घाटों पर फिर तैरने लगी गंदगी

Bhopal Nagar Nigam : दो दिन सफाई होने के बाद सभी विसर्जन घाटों पर फिर तैरने लगी गंदगी

भोपाल। राजधानी में डोल ग्यारस से अनंत चतुदर्शी के दूसरे दिन तक चले प्रतिमा विसर्जन के दौरान तो साफ-सफाई दिखी, लेकिन तीसरे दिन सभी घाटों से नगर निगम अमला गायब था, वहीं पानी के ऊपर सतह पर बांस-बल्लियां सहित अन्य सामग्री तैरती दिखी। इस दौरान न तो सफाई कर्मी मौजूद थे और न ही कोई रोकने टोकने वाला।  

कई लोग गुरुवार को भी छोटी प्रतिमाएं लेकर पहुंचे और सभी सामग्री के साथ विसर्जन किया, जबकि नगर निगम ने दावा किया है कि बेहतर विसजर्न करवाकर बेहतर सफाई की। राजधानी के सभी विसर्जन घाटों प्रेमपुरा, खटलापुरा, रानी कमलापति, शाहपुरा व संत हिरदाराम नगर का गुरुवार को दौरा किया तो सभी जगह घाटों के अंदर गंदगी तैरती मिली। वहीं घाटों के बाहर सड़क से गंदगी को हटा दिया गया।

नगर निगम ने किया दावा

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार डोल ग्यारस एवं अनन्त चतुर्दशी तक 34856 छोटी एवं 2691 बड़ी प्रतिमाओं को ससम्मान विसर्जित कराया और विसर्जन हेतु मूर्तियों के विसर्जन घाटों पर आने का क्रम अभी भी जारी है। इसके अतिरिक्त सभी जोन क्षेत्रों के 22 स्थानों पर भगवान श्रीगणेश की मूर्तियां प्राप्ति केद्र एवं विसर्जन कुंड स्थापित कर नागरिकों को उनके घर के समीप ही विसर्जन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। साथ ही बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं पेयजल की व्यवस्था की है। उक्त व्यवस्थाओं की मॉनीटरिंग हेतु निगम आयुक्त हरेंद्र नारायन ने निगम के सभी अपर आयुक्तों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया था। अभी घाटों पर गंदगी की कोई उम्मीद नहीं है।

रिंकू भटेजा लगातार 25वीं बार बने दुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष

श्री दुर्गा उत्सव समिति व्यापारी संघ गोविंद गार्डन रायसेन रोड भोपाल के सदस्यों की बैठक संपन्न हुई, जिसमें रिंकू भटेजा को लगातार 25वीं बार समिति का अध्यक्ष चुना गया। 


संबंधित समाचार