होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal E Bus : 50-50 इलेक्ट्रिक बसों के लिए बैरागढ़ और कस्तूरबा नगर में बनेंगे डिपो

Bhopal E Bus : 50-50 इलेक्ट्रिक बसों के लिए बैरागढ़ और कस्तूरबा नगर में बनेंगे डिपो

भोपाल। केंद्र द्वारा मप्र को मिलने वाली 552 ई-बसों के लाइट टेंडर देने के बाद अब इन बसों के लिए शहर में डिपो बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। पिछले दिनों इस संबंध में कैबिनेट से मिली मंजूरी के बाद ही डिपो का काम शुरू हो गया था। इस संबंध में नगर निगम के आयुक्त हरेंद्र नारायण के अनुसार अब बसों के आने का इंतजार है। भोपाल में 50-50 बसों के लिए बैरागढ़ और कस्तूरबा नगर में डिपो बनेंगे। बैरागढ़ में पहले से बने डिपो में फेरबदल करके कुछ हिस्सा ई-बसों के लिए दिया जाएगा। जबकि कस्तूरबा नगर में लगभग 3 एकड़ जमीन चिन्हित की गई है।

जल्दी आएंगी सभी बसें

भोपाल नगर निगम को डिपो बनाने के निर्देश दे दिए हैं। केंद्र ने इन बसों के लिए टेंडर दे दिया है। हर डिपो के लिए 10 करोड़ रुपए के फंड में 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य देगा। भोपाल को 100 बसें मिलेंगी।

भोपाल नगर निगम एडिशनल कमिश्नर निधि सिंह ने बताया कि 50-50 बसों के लिए बैरागढ़ और कस्तूरबा नगर में डिपो बनाने की प्रक्रिया चल रही है। दोनों डिपो के लिए डीपीआर बना रहे हैं।

निगम के पास टिकटिंग का जिम्मा 

भोपाल नगर निगम दोनों ही डिपो में सिविल सहित बेसिक काम पूरा करेगा और बाद में ई-बसों के ऑपरेटर को डिपो दे दिया जाएगा। चार्जिंग स्टेशन के साथ ही स्टाफ और पार्किंग सहित सभी सुविधाएं कंपनी को दी जाएंगी। निगम के पास टिकटिंग का जिम्मा होगा।


संबंधित समाचार