होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Bus Service : थमे रहे 10 रूट की 140 सिटी बसों के पहिए,करीब एक लाख लोग परेशान

Bhopal Bus Service : थमे रहे 10 रूट की 140 सिटी बसों के पहिए,करीब एक लाख लोग परेशान

भोपाल। शहर में लोगों को सुगम यातायात सुविधा देने के लिए चलाई जा रही 10 रूट की 149 सिटी बसों के पहिए शनिवार को भी थमे रहे। दरअसल टिकट एजेंसी चलो एप ने प्रति किलोमीटर दी जाने वाली राशि घटाने की मांग को लेकर अड़ी हुई है। जबकि बीसीएलएल (Bhopal City Link Limited) का उनकी मांगों को नियम विरूद्ध बता रहा है। इस वजह से इन्हें पूरा नहीं किया जा सकता है। जब तक टेंडर है, तब तक उनको बसों का संचालन करना होगा। 

क्या है विवाद? 

सिटी बसों का संचालन दो तरह से किया जाता है। एक बस आॅपरेटर हैं और दूसरा टिकट आपरेटर। टिकट आपरेटर ने चलो एप ने निर्धारित राशि घटाने की मांग की है। जबकि बीसीएलएल के अधिकारियों का कहना है कि जो राशि तय की गई है उसे कम नहीं किया जा सकता है। नियमानुसार बसों का संचालन जारी रखना होगा।

निगम कमिश्नर बोले- जल्द लेंगे निर्णय

शहर के 10 मार्गों पर चलने वाली 140 सिटी बसें प्रमुख तौर पर बैरागढ़ चिचली, करोंद, अयोध्या नगर, भौंरी, मंडीदीप, कोकता, लालघाटी, चिरायु अस्पताल, मिसरोद, एयरपोर्ट, गांधीनगर सहित अनेक क्षेत्रों में जाती हैं। इन क्षेत्रों से शासकीय, निजी कर्मचारी, स्कूल, कालेज, कोचिंग के छात्र सहित लगभग एक लाख यात्री आवागमन करते हैं। लगातार तीसरे दिन शनिवार को बसों का संचालन नहीं होने से लोगों को अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण का कहना है कि एजेंसी की मांगों को लेकर बीसीएलएल  से बात की जा रही है। जल्द ही उचित निर्णय लेकर बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा।


संबंधित समाचार