होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Bus Service : राजधानी की सड़कों पर दो दिन से नहीं चल रहीं सिटी बसें

Bhopal Bus Service : राजधानी की सड़कों पर दो दिन से नहीं चल रहीं सिटी बसें

भोपाल।  के 6 रूट पर दौड़ने वाली 149 सिटी बसें शुक्रवार को भी डिपो से बाहर नहीं निकलीं। दो दिन से डिपो में खड़ी बसें बाहर आने की अभी कोई उम्मीद नहीं है।  टिकट एजेंसी चलो एप ने प्रति किलोमीटर दी जाने वाली राशि घटाने की मांग की है।  इसके चलते बस ऑपरेटर मां एसोसिएट ने भी बसें डिपो से नहीं निकाली। इस वजह से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई। वहीं शुक्रवार को बैरागढ़ चिचली, करोंद, अयोध्या नगर, भौंरी, मंडीदीप, कोकता, लालघाटी, चिरायु हॉस्पिटल, मिसरोद, एयरपोर्ट, गांधीनगर समेत कई जगहों पर यात्री बसों का इंतजार करते रहे। इससे पहले भी जून में करीब सात दिन तक बसें नहीं चली थी। 

इन रूटों पर नहीं चल रहीं बसें

बस रूट नंबर    कहां से कहां तक    

115    गांधीनगर से अयोध्या नगर    17
113    ईदगाह हिल्स से एम्स    10
116    पुतलीघर से बंगरसिया    16
205    करोंद से बैरागढ़ चिचली    10
204    भौंरी से मंडीदीप    02
208    कोकता से लालघाटी    26
SR 8    कोच फैक्टरी से बैरागढ़ चिचली    31
TR1    आकृति इको सिटी से चिरायु हॉस्पिटल    33
311    नारियल खेड़ा से एलएनसीटी कॉलेज    02
106    मिसरोद से एयरपोर्ट    02

पीएफ की राशि जमा नहीं किए जाने पर कंडक्टर और ड्राइवर ने हड़ताल की थी

उस दौरान कंडक्टर व ड्राइवरों ने पीएफ की राशि जमा नहीं किए जाने के मामले में हड़ताल की थी। यह मामला जैसे तैसे यह मामला सुलझा और कुछ दिन बसें चली ही थी कि गुरुवार को फिर से इनके पहिये थम गए। बीसीएलएल अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को आॅपरेटरों से चर्चा की गई, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला।  इसलिए शनिवार को भी बसों के सड़क पर आने की कोई उम्मीद नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बसों के संचालन के दो सिस्टम है। एक बस ऑपरेटर है और दूसरा टिकट ऑपरेटर। टिकट ऑपरेटर चलो एप ने निर्धारित राशि घटाने की मांग की है। इसके चलते दो दिन से राजधानी की सड़कों पर बसें नहीं चल पा रही हैं। इस मामले को लेकर शुक्रवार को कंपनी को नोटिस भी दे दिया है। 


संबंधित समाचार