होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhopal Accident News : टहलने निकले बुजुर्ग को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, मौत

Bhopal Accident News : टहलने निकले बुजुर्ग को बेकाबू बाइक ने मारी टक्कर, मौत

भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित कल्लू का गड्ढा इलाके में वल्लभ भवन में प्रोटोकॉल ऑफिसर संजय सिंह चौहान के पिता रघुवीर सिंह को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल रघुवीर सिंह को अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार चार इमली निवासी 86 वर्षीय रघुवीर सिंह शासकीय विभाग से रिटायर्ड थे। वर्तमान में वह अपने बेटे संजय सिंह के पास रह रहे थे। संजय सिंह चौहान प्रोटोकॉल ऑफीसर हैं। बुधवार की रात करीब सवा 8 बजे बुजुर्ग रघुवीर सिंह घर से पैदल टहलने के लिए निकले। इस दौरान कल्लू के गढ‍्ढा के पास तेज रफ्तार बाइक चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में चोट आई थी।

 तत्काल उन्हें जेपी अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव पीएम के लिए भिजवाया। गुरुवार को शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई प्रदीप गुर्जर ने बताया कि आरोपी बाइक चालक जयेश निवासी ज्योतिबा फुलेनगर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, छोला मंदिर थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार अनिल यादव (20) मूलत: गढ़ी जिला विदिशा का रहने वाला था। फिलहाल वह करोंद स्थित कृषक नगर में रहता था और एक निजी कंपनी में काम करता था। बुधवार की रात वह बाइक से ड्यूटी पर जाने के लिए निकला था। भानपुर से अयोध्या नगर की तरफ जाते समय रक्षा सिटी के सामने अज्ञात वाहन ने अनिल की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों से मिली सूचना के बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, वहां उसकी मौत हो गई। 

नर्मदापुरम रोड में अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर 

 मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित नर्मदापुरम सड़क पर गुरुवार दोपहर अज्ञात वाहन बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे के समय वह मंदीडीप से भोपाल आ रहा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है।  पुलिस के अनुसार मंडीदीप निवासी 37 वर्षीय नारायण कुशवाह प्राइवेट जॉब करते थे। गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वह मंडीदीप से किसी काम से भोपाल आ रहे थे। इंडस टाउन के पास हाइवे में पीछे से उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौत हो गई।


संबंधित समाचार