होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bhent Mulakat: मुख्यमंत्री ने लोरमी विधानसभा में किये बड़ी घोषणा, नगर पंचायत बनेगा नगर निगम

Bhent Mulakat: मुख्यमंत्री ने लोरमी विधानसभा में किये बड़ी घोषणा, नगर पंचायत बनेगा नगर निगम

Bhent Mulakat: भेंट मुलाकात कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज लोरमी विधानसभा के दौरे पर थे जहाँ उन्होंने बड़ी घोषणाएं की है. इस कार्यक्रम में एक  आदिवासी महिला ने मुख्यमंत्री को न्योता दिया, आप सपरिवार आइये, हम आपको तेंदू, चार आदि खिलाएंगे।

लोरमी विधानसभा में किये गए घोषणाएं:
1. नगर पंचायत लोरमी को नगर पालिका बनाया जाएगा।

2. खुड़िया को राजस्व ग्राम बनाया जाएगा।

3. ग्राम गोडखाम्ही को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

4. डिंडोरी को उप तहसील बनाया जाएगा।

5. लोरमी नगर पंचायत में इंडोर स्टेडियम बनाने 01 करोड रूपए दिए जाएंगे। I

6. डिंडोरी से नवागांव दयाली मार्ग का निर्माण किया जाएगा।

7. खुड़िया को पर्यटन स्थल में विकसित किया जाएगा एवं रिसॉर्ट बनवाया जाएगा।

8. नौरंगपुर व नवरंगपुर में 33/11 के.वी. विद्युत सब-स्टेशन की स्थापनी की जाएगी।

9. लोरमी के 05 विस्थापित वन ग्रामों बांकल, बोरकछार, सामरथसान, न्यू बहाउड़ व न्यू जल्दा के विकास हेतु 20-20 लाख प्रदाय किये जाएंगे।

10. लोरमी नगर उद्यान विकसित करने हेतु 01 करोड़ रूपए प्रदाय किए जाएंगे।

11. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोरमी में ब्लड बैंक की स्थापना की जाएगी।

12. दस देवगुडियों के उन्नयन के लिए 50 लाख रूपये स्वीकृत किए जाएंगे।

13. ग्राम पंचायत रखेली में गनियारी नदी पर पुल निर्माण करवाया जाएगा।

14. एटीआर क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाने की मुहिम प्रारंभ की जाएगी।

read more: कहीं आपके पास भी तो नहीं आ रहे विदेशी नंबर से फ़ोन...?, अब व्हाट्सएप्प कॉल से कर रहे हैं फ्रॉड, ट्रेस करना कठिन


संबंधित समाचार