होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Bharat Jodo Nyay Yatra : देश में अलग-अलग तरह के ‘अन्याय’ इसलिए हमने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा

Bharat Jodo Nyay Yatra : देश में अलग-अलग तरह के ‘अन्याय’ इसलिए हमने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा

मुरैना। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शनिवार को मध्यप्रदेश में एंट्री हो गई है। वे राजस्थान के धौलपुर से मुरैना जिले की सीमा में पहुंचे। उनकी ये यात्रा मप्र में 5 दिन रहेगी। मुरैना के डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि देश में अलग-अलग तरह के अन्याय हो रहे हैं। इसलिए हमने अपनी इस यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर किसानों को लीगल एमएसपी दी जाएगी। राहुल गांधी ने एक बार फिर देश में जाति जनगणना की बात कही। सभा के मंच पर राजस्थान के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी को यात्रा का ध्वज सौंपा। मंच पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह, पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार समेत कांग्रेस के कई नेता मौजूद रहे। 

हर सेक्टर में 5-6 कंपनियों की मोनोपॉली

राहुल गांधी ने कहा कि भारत में पाकिस्तान और बांग्लादेश से दोगुनी बेरोजगारी है। देश की अर्थव्यवस्था हर सेक्टर में 5-6 कंपनियों को मोनोपॉली है। मोदी जी ने 16 लाख करोड़ रुपए देश के 10-15 उद्योगपतियों का माफ किया है। किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया। किसान सिर्फ एमएसपी मांग रहा है। कह रहा है कि हमें सही दाम दिलवा दीजिए। भाजपा के लोग कहते हैं एमएसपी नहीं मिलेगी। मैं कह रहा है जैसे ही दिल्ली में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी। लीगल एमएसपी हिंदुस्तान के किसानों को हम दे देंगे।


संबंधित समाचार