होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

नगर में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, महिलाओ की राजस्थानी नृत्य और झांकी रही आर्कषण का केंद्र 

नगर में निकली बाबा रामदेव की शोभायात्रा, महिलाओ की राजस्थानी नृत्य और झांकी रही आर्कषण का केंद्र 

रिपोर्टर - राहुल भूतड़ा 
बालोद।
राजस्थान के लोकदेव बाबा रामदेव की प्रतिवर्षानुसार भादव सुदी दूज से रामदेव बाबा जन्मोत्सव पर्व बड़े ही धूमधाम से बालोद नगर के गंजपारा स्थित बाबा रामदेव मंदिर में  मनाया गया। 11 दिन तक चले इस जन्म उत्सव में हर दिन दोनो समय महाआरती, भजन, भोग प्रसाद, बाबा रामदेव जी की सेवा की गई। हवन कर  महाभोग भंडारे के रूप में वितरण किया गया वही अंतिम दिन बाबा मंदिर से पूरे नगर में शोभा यात्रा निकाली गई।

बाबा रामदेव की निकाली विशेष झांकी

इस शोभायात्रा में बाबा रामदेव की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान महिला, पुरुष, बच्चे विशेष परिधान में नजर आए जहा महिलाओ में इस दौरान राजस्थानी नृत्य भी किया वही पुरुष बाबा के भजनों में झूमते नजर आये। बाबा का यह जन्म उत्सव बड़ा ही आकर्षणमय रहा।

इस दौरान पुजारी संतोष शर्मा के साथ नगर के प्रमुख बाबा के भक्त बाबूलाल जैन, खेमजी भाई पटेल, श्यामजी भाई पटेल, ओमप्रकाश शर्मा, भवानी प्रफुल पटेल, स्वरूप राठी, संगीता टावारी, गौरी टावारी, संगीता टुवानी, शुष्मा राठी, भारती बेन, मनोज चांडक,  जसराज शर्मा, जगदीश पटेल, पुरन  काबरा, शकर लाला, राजेश सांखला, संतोष लोढ़ा,  भुनेश्वर शर्मा, राखी शर्मा, स्वरूप शर्मा, सीमा चांडक, दमयंती बेन, किशोर पटेल,  सुभाष चोपड़ा,  रामरतन टावरी, मोहन लाला टावरी,  उदार राम, मोहन शर्मा , राजू पटेल,  रेखा बेन पटेल, चंद्रिका पटेल, नेहाल चांडक, गोवर्धन लाला चांडक, सरला जाजू, ओम जाजू, आशीष शर्मा, मनीष शर्मा, कंवर लाला शर्मा, श्याम मंत्री, श्रवण टावारी मौजूद रहे। 


संबंधित समाचार