होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Pandit Dhirendra Shastri : बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने बताए मौत के चार संकेत, जानिए

Pandit Dhirendra Shastri : बाबा बागेश्वर धीरेन्द्र शास्त्री ने बताए मौत के चार संकेत, जानिए

पंडित धीरेंद्र शास्त्री : मध्यप्रदेश के छतरपुर का बागेश्वर धाम अब देश और विदेशों में मशहूर होने लगा है। बागेश्वर धाम में स्थित हनुमान मंदिर के प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री है। पंडित धीरेन्द्र शास्त्री पर्चे के माध्यम से लोगों की समस्याओं का निवारण करते है। धीरेन्द्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए देशभर से लोग बागेश्वर धाम पहुंचे हैं। आम जनता से लेकर बॉलीवुड सितारे भी अपना माथ टेकने बागेश्वर धाम आने लगे है। 

बताया जाता है कि रोजाना करीब 50 हजार लोगों बागेश्वर धाम पहुंचे है। यहां के पीठाधीश पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का एक दिव्य दरबार लगता है। इतना ही नहीं उनका दिव्य दरबार पूरे देश में भी लगने लगा है। धीरेन्द्र शास्त्री दिव्य दरबार के माध्यम से लोगों की समस्याएं सुनते है और उनका समाधन बताते है। खास बात यह है कि उनके पास आने वाले भक्त के मन में क्या शंका है यह पंडित धीरेन्द्र शास्त्री खुद पहले ही पर्चे पर लिखकर बताते देते है। 

मौत के चार संकेत

बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री की फैन फोलोइंग सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा है। सोशल मीडिया पर हमेशा उनके वीडियो वायरल होते रहते है। इन्हें में से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें पंडित धीरेन्द्र शास्त्री मौत के पहले के चार संकेत बताए है। यानी मौत से पहले भगवान लोगों को कौन से संकेत देते है। 

पहला संकेत : वीडियो में बाबा बागेश्वर कहते है कि आपके बाल सफेद होने लगे है। और इसके बाद भी आप भगवान की भक्ती की बजाए लोग बाल काले करने में लगे है। 

दूसरा संकेत : जब उम्र के साथ आंखे कमजोर हो जाती है, आंखों से कम दिखाई देने लगता है, लेकिन लोग भगवान से छल करने की कोशिश करने लगते है। लोग चश्मा लगाने लगते है। 

तीसरा संकेत : जब लोगों को कम सुनाई देने लगता है जो लोग कान की मशीन लगा लेते है। मशीन से सुनने का प्रयास करते है। 

चौथा संकेत : वीडियो में बाबा कहते है की जब युवक की कमर टेढ़ी होने लगती है तो लोग डॉक्टरों के चक्कर काटन लगते है। जबकि ऐसे लोगों को भगवान का ध्यान लगाना चाहिए। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। वीडियो को लेकर लोग चर्चा करने लगे है। आपको बता दें की सोशल मीडिया पर बाबा बागेश्वर से जुड़े ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे है। कई वीडियो तो कई मीलियन तक देखे जा चुके है। 


संबंधित समाचार