होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

seoni news: सहायक मत्स्य अधिकारी पर गिरी लोकायुक्त की गाज, 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

seoni news: सहायक मत्स्य अधिकारी पर गिरी लोकायुक्त की गाज, 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

सिवनी : मध्य प्रदेश लोकायुक्त की टीम लगातार रिश्वतखोरों को पकड़ने  का काम कर रही है। बावजूद इसके प्रदेश में रिश्वतखोरी कम नहीं हो रही है। ऐसे ही रिश्वत लेने का ताजा मामला सिवनी से सामने आया है। जहां लोकायुक्त पुलिस ने सहायक मत्स्य अधिकारी  मुकुंद राव बांसोडकर को 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। लोकायुक्त ने फरयादी की शिकायत के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 

चाय दुकान में  रिश्वत लेते किया गिरफ्तार 

मिली जानकारी के अनुसार सहायक मत्स्य अधिकारी  मुकुंद राव बांसोडकर ने प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना की सब्सिडी राशि रिलीज करने के नाम पर कृषक देवीप्रसाद राहांगडाले से  20 हजार रुपए की मांग कर रहा था। हालांकि फरयादी ने राशि की कुछ रकम देकर मामला रफादफा करने का प्रयास किया। लेकिन मत्स्य अधिकारी  लगातार फरयादी से पैसों की मांग करते रहे। जिसकी शिकायत आज कृषक देवीप्रसाद राहांगडाले ने लोकायुक्त में की। शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपी को  पीएनबी बैंक के पास चाय दुकान में राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। 
 


संबंधित समाचार