होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

प्रत्याशी अशोक पंवार : बैंड-बाजा बारात लेकर लोकसभा का पर्चा भरने पहुंचा प्रत्याशी

प्रत्याशी अशोक पंवार : बैंड-बाजा बारात लेकर लोकसभा का पर्चा भरने पहुंचा प्रत्याशी

राजगढ़ प्रत्याशी अशोक पंवार : मध्यप्रदेश की सबसे हॉट सीट राजगढ़ लोकसभा में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। दिग्विजय सिंह के गढ़ राजगढ़ में एक प्रत्याशी बैंड बाजा के साथ पूरी बाराज लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचा। इस दौरान हर कोई यह नजारा देखकर हैरान रह गया। प्रत्याशी की नामाकंन रैली किसी बाराज से कम नहीं थी। 

दरसअल, राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस से ​पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में है। दिग्वियज सिंह 16 अप्रैल को दुर्गा अष्टमी के दिन अपना नामांकन दाखिल करेंगे। दिग्गी के नामाकंन से पहले राजगढ़ लोकसभा से समता समाधान पार्टी के प्रत्याशी अशोक सिंह पंवार दूल्हे की बारात की तरह अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। 

बैंड बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे अशोक सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा की उनकी किसी से ​टक्कर नहीं है, ना दिग्विजय सिंह से और न रोड़मल नागर से, दोनों एक परिवार की पार्टी है। दोंनों में दम नहीं है। अशोक पंवार जब सड़क पर बैंड बाजे के साथ नामांकन दाखिल करने जा रहे थे तो लोग बारात समझकर देखने लगे। लोगों को लगा की कोई बारात निकल रही है। रैली के दौरान बैंड बाजे वाले आगे चल रहे थे तो वही अशोक पंवार दुल्हे की तरह अपने समर्थकों के साथ पीछे चल रहे थे। 

आपको बता दें कि राजगढ़ लोकसभा सीट पर नॉमीनेश की प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजगढ़ से बीजेपी ने मौजूदा सांसद रोड़मल नागर को ​टिकट दिया है, तो वही कांग्रेस ने ​पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। राजगढ़ में तीसरे चरण में 07 मई को मतदान होगा, वही चुनाव के नजीते 04 जून को आएंगे।


संबंधित समाचार