होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Shani Ast: 40 दिनों के लिए शनि होंगे अस्त, इन 3 राशियों के लिए टेंशनभरा रहेगा समय, बढ़ सकती है परेशानी, रहें सावधान

Shani Ast: 40 दिनों के लिए शनि होंगे अस्त, इन 3 राशियों के लिए टेंशनभरा रहेगा समय, बढ़ सकती है परेशानी, रहें सावधान

क्रम के देवता शनिदेव जल्द ही 40 दिनों के लिए अस्त होने जा रहे है। जो की सीधे 9 अप्रैल 2025 को उदित होंगे। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। हालांकि तीन ऐसी राशियां है। जिन्हे ज्यादा सावधान रहने की जरुरत है। शनि के अस्त होते ही कुछ राशि के जातकों को आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य, परिवार आदि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इन राशियों के जातकों की किस्मत 28 फरवरी के बाद से बदल जाएंगे। तो चलिए जानते है कौन सी है वो राशियां  ... 

इस समय शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और फरवरी माह के अंत में वो अस्त हो जाएंगे। शनि की चाल का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। किसी को फायदा होगा तो किसी को नुकसान। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी कोई ग्रह सूर्य के करीब जाता है तो इस स्थिति को ग्रहों का अस्त माना जाता है। 

कर्क राशि (Kark Rsahi)

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त परेशानियां बढ़ा सकता है। करियर और कारोबार में बाधाएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक नुकसान की संभावनाएं हैं। कार्य क्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार बन सकते हैं। वाद-विवाद से बचकर रहने की जरूरत है। धन खर्च बढ़ेगा। इनकम में कमी आ सकती है। करीबी रिश्तेदारों के साथ अनबन हो सकती है।

मकर राशि (Makar Rashi)

मकर राशि के जातकों के लिए भी शनि की यह चाल अनुकूल नहीं रहेगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आर्थिक तंगी हो सकती है। पैसों की बचत करने की जरूरत है। अपनी वाणी पर संयम रखें। विवाद करने से बचें। कार्यक्षेत्र में भी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि (Mesh Rashi)

मेष राशि के जातकों के लिए भी शनि का अस्त होना शुभ नहीं रहेगा। घर-परिवार में लड़ाई-झगड़ें बढ़ सकते हैं। निवेश के लिए यह समय अनुकूल नहीं होगा। आर्थिक नुकसान की संभावनाएं हैं। बिजनेस से जुड़े लोगों को भी हानि होनी। सफलता के राह में बाधायें उत्पन्न हो सकती हैं।


संबंधित समाचार