होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Arvind Kejriwal: ​​​पूर्व CM ने छोड़ा मुख्यमंत्री निवास

Arvind Kejriwal: ​​​पूर्व CM ने छोड़ा मुख्यमंत्री निवास

Arvind Kejriwal: ​​​दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने मुख्यमंत्री निवास खाली कर दिया है, और अपने परिवार के साथ मंडी गेट स्थित 5 फ़िरोज़शाह रोड में पार्टी सदस्य अशोक मित्तल  (Ashok mittal) के अधिकारी निवास में शिफ्ट हो गए हैं। इस घर में प्रवेश से पहले अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सहपरिवार पूजा की, पूजा के बाद घर में प्रवेश किया।

राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के निवास पर हुए शिफ्ट Arvind Kejriwal:

Arvind Kejriwal: ​​​ आपको बता दें कि अशोक मित्तल पंजाब के राज्यसभा सांसद हैं, जिन्हें मध्य दिल्ली में बंगला दिया गया है। वहीं पिछले महीने केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और कहा था जब उन्हें फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में लोगों से ईमानदारी का पत्र मिल जाएगा तब वह (Arvind Kejriwal) मुख्यमंत्री के इस पद को ग्रहण करेंगे। उन्होंने कहा था वो नवरात्रि के दौरान मुख्यमंत्री निवास खाली करेंगे। वहीं इस ऐलान के बाद कई पार्षदों और पार्टी के सदस्यों ने उन्हें अपने निवास पर रहने का ऑफर दिया आखिर में पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने पंजाब के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल के अधिकारी निवास पर रहने का फैसला किया। जहां केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ रहेंगे। उन्होंने में अपने बयान को ध्यान में रखते हुए आज मुख्यमंत्री निवास को खाली कर दिया है।

read more: डिप्टी स्पीकर ने मंत्रालय की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Arvind Kejriwal

 

Arvind Kejriwal के बाद आतिशी बनी दिल्ली की मुख्यमंत्री:

Arvind Kejriwal: ​​​ भाजपा ने सामाजिक कार्यकर्ता से नेता बने केजरीवाल पर आबकारी नीति और मुख्यमंत्री बंगले के पुनर्निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। बीते दिनों कथित शराब घोटाले मामले की जाँच के लिए पांच महीने तिहाड़ जेल में रहने के बाद 13 सितम्बर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली। उसी के साथ उन्होंने (Arvind Kejriwal) मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया और कहा अब मैं जनता की अदालत में जाऊंगा और वहीं आगामी विधानसभा चुनाव में मेरा फैसला करेंगे। केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आम आदमी पार्टी के विधायकों ने पद के लिए आतिशी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना है और इसी के साथ दिल्ली को तीसरी महिला मुख्यमंत्री मिल गई।

read more: दिल्ली से लेकर मुंबई और कोलकाता तक, भक्त पहुंचे माता के दरबार


संबंधित समाचार