होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

LOKSABHA ELECTION : चले शब्दों के बाण, योगी-धामी ने खेली चुनावी पारी

LOKSABHA ELECTION : चले शब्दों के बाण, योगी-धामी ने खेली चुनावी पारी

हल्द्वानी। उत्तराखंड़ में लोकसभा चुनाव (Election) को लेकर भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के दिग्गज नेता (Leaders) चुनावी मैदान में शब्दों के वाण (Arrows) चले। हल्द्वानी में जहां भाजपा के दो दिग्गज मुख्यमंत्रियों ने कांग्रेस को जमकर घेरा, तो वहीं कांग्रेस की महिला नेता ने अपनी पार्टी के आरोपों का बचाव करती नजर आईं। 

हल्द्वानी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  समस्या का नाम कांग्रेस है, जिसने जीवन भर देश को समस्या दी। देश में विभाजन की त्रासदी हो, आतंकवाद की समस्या हो, नक्सलवाद की समस्या हो। योगी ने कहा कि यह सभी समस्याएं कांग्रेस की देन हैं और कांग्रेस ने इतनी समस्याएं दे दीं कि उसके समाधान के लिए देश को पीएम मोदी जैसा नेतृत्व मिला और 10 वर्ष में हम सभी ने बदलते हुए भारत को देखा है।

कानून लागू

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि  हमने नकल विरोधी कानून लागू किया, ऐसे अनेक काम हुए हैं। धामी ने कहा कि हमने उत्तराखंड में दंगा विरोधी कानून भी बनाया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में गुंडागर्दी ना हो, ये देवभूमि है, यहां पर शांति से रहने वाले लोग हैं इसलिए ये कानून लाया गया है। 

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि अब कोई दंगा करेगा, तो उसके द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई उसी से वसूल की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नैनीताल के रामनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे। वाड्रा ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस का राज नहीं है। 10 वर्षों से इनकी(भाजपा) पूर्ण सत्ता है। भाजपा के मंत्र की बात करते हुए प्रियंका ने कह कि कहते हैं '400 पार' और अधिक बहुमत चाहिए और सत्ता चाहिए। कहते हैं कि 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, अगर नहीं हुआ तो उत्तराखंड में इतना हुनर कहां से आया, IIT, IIM और देश में AIIMS कहां से आए। वाड्रा ने कहा कि अगर पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1950 के बाद इन्हें नहीं बनाया होता तो क्या आज ये सब संभव था।
 


संबंधित समाचार