होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

INDORE BREAKING : श्री युग पुरुष धाम आश्रम में एक और बच्चे की हुई मौत, प्रशासनिक अमला जांच में जुटा

INDORE BREAKING : श्री युग पुरुष धाम आश्रम में एक और बच्चे की हुई मौत, प्रशासनिक अमला जांच में जुटा

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से बड़ी खबर सामने आ रही है। श्री युग पुरुष धाम आश्रम में रहने वाले कई बच्चों की एक साथ तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह तक दो बच्चों की मौत की खबर सामने आई थी। यह आकड़ा बढ़कर तीन हो गया है। बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।इस घटना के बाद प्रशासनिक अमला हलचल में आ गई है। अपर कलेक्टर राजेंद्र रघुवंशी, मल्हारगंज एसडीएम सीएचएमओ बीएस सेतिया जांच के लिए पहुंचे है। 

आपको बता दें कि श्री युगपुरुष धाम आश्रम में दो बच्चों की मौत की खबर के एक और बच्चे ने दम तोड़ दिया है । इस घटना के बाद प्रशासनिक अमला हलचल में आ गई है। अपर कलेक्टर राजेंद्र रघुवंशी, मल्हारगंज एसडीएम सीएचएमओ बीएस सेतिया जांच के लिए पहुंचे है। जानकारी के अनुसार आश्रम में एक साथ कई बच्चों की तबियत बिगड़ने के बाद सोमवार को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद 12 वर्षीय करण ने कल और 7 वर्षीय आकाश आज दम तोड़ दिया है। वहीं एक और बच्चे की जान चली गई है।अभी भी कई बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन इस पुरे मामले की जांच में जुटी हुई है। 

बता दें कि इस पुरे मामले में अधिकारी फूड पॉइजनिंग सहित आश्रम प्रबंधन की जांच कर रहे है। दो बच्चों की मौत के बाद प्रशासनिक अमला युग पुरुष धाम जांच करने पंहुचा है। जबकि बच्चों के तबियत पिछले कई दिनों से ख़राब थी।  कई बच्चों की हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। इसके बावजूद प्रशासन अब जाकर हरकत में आई है। वहीं आश्रम संचालकों और अधिकारियों की मीडिया से दुरी बनाने की भी बात सामने आई है। 


संबंधित समाचार