होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

अनंत-राधिका की आज आशीर्वाद समारोह, पीएम मोदी रस्म में हो सकते हैं शामिल !

अनंत-राधिका की आज आशीर्वाद समारोह, पीएम मोदी रस्म में हो सकते हैं शामिल !

मुंबई: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुक्रवार यानी 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंधे। 13 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शुभ आशीर्वाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभ आशीर्वाद की रस्म शाम 6 बजे से शुरू होगा। बताया जा रहा है कि अनंत और राधिका के शुभ आशीर्वाद रस्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

अंबानी ने अनंत और राधिका का तिलक लगाकर घर में किया स्वागत 

अनंत अंबानी की शादी के बाद राधिका मर्चेंट अंबानी की बहू बनकर एंटीलिया पहुंचीं। जहां नई दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट पर फूलों की बारिश की गई। दूल्हे की भाभी यानी श्लोका अंबानी ने अनंत और राधिका का तिलक लगाकर घर में स्वागत किया। वहीं शादी के बाद न्यूली वेड कपल पहली बार एंटीलिया पहुंचा। इस बीच बहन ईशा और भाभी श्लोका ने अनंत और राधिका का जोरदार स्वागत किया। 

राधिका मर्चेंट ने विदाई सेरेमनी में असली सोने के धागों से बना लहंगा पहना था। राधिका का लहंगा मल्टी पैनल वाला बनारसी ब्रोकेड का था। राधिका ने लहंगे के साथ असली सोने से बना ब्लाउज पेयर किया था।  इसके साथ राधिका ने मैचिंग बनारसी ब्रोकेड का दुपट्टा पेयर किया था राधिका ने हैवी नेकलेस, मांग टीका, हाथ फुल और मैचिंग इयररिंग्स पहने थे। 
 


संबंधित समाचार