होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
अध्यात्म
मनोरंजन
सेहत
जॉब अलर्ट
जरा हटके
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्टार बने अमिताभ बच्चन: शाहरुख-सलमान को छोड़ा पीछे, सालाना इनकम है इतने करोड़ ...

सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले स्टार बने अमिताभ बच्चन: शाहरुख-सलमान को छोड़ा पीछे, सालाना इनकम है इतने करोड़ ...

Highest Tax Paid Celeb : दिग्गज सुपरस्टार अमिताभ बच्चन का नाम भारत में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब्स में शामिल हो गया है। दरअसल अमिताभ ने वित्त वर्ष 2024-2025 में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब्स बन गए हैं। इससे पहले ये अचीवमेंट बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने नाम किया था। जानकारी  के मुताबिक शाहरुख वित्त वर्ष 2023-2024 इकलौते वो एक्टर थे जिन्होंने सबसे ज्यादा 92 करोड़ रुपए का टैक्स भरा था। वहीं इस साल बिग बी की कमाई 350 करोड़ रुपए रही है। 

अमिताभ की आय के स्रोत :

जिसके लिए उन्होंने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए लगभग 120 करोड़ रुपए के टैक्स का भुगतान किया है। बताया जा रहा कि बिग बी ने टैक्स की अंतिम किस्त 15 मार्च 2025 को 52.50 करोड़ रुपये चुकाई है। वहीं अमिताभ बच्चन की आय के स्रोतों की बात करें तो फेमस गेम रिएलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' की मेजबानी, विज्ञापन कोलैबोरेशन और फिल्म प्रोजेक्ट्स शामिल है। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन का कुल नेट वर्थ 1,600 करोड़ रुपये है। ये जानकारी हुरुन रिच लिस्ट 2024 के मुताबिक अनुमान लगाया गया है। इसके आलावा बिग बी की सालाना आय अनुमानित लगभग 60 करोड़ रु और कुल संपत्ति लगभग  3,190 करोड़ बताया जा रहा है।  

 कई आलीशान संपत्तियां शामिल :

इन सब के अलावा 82 साल के बिग बी की मुंबई में चार बंगले हैं, जिसमें  वत्स ,प्रतीक्षा, जनक और जलसा जैसी प्रॉपर्टीज शामिल हैं। लग्जरी लाइफस्टाइल में कई आलीशान संपत्तियां हैं। जिसमें उनके पास कई महंगी कारें कलेक्सन भी है, इसमें रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी , लेक्सस LX570, ऑडी A8L और रोल्स रॉयस फैंटम शामिल हैं। अमिताभ के पास कथित तौर पर लगभग 260 करोड़ रुपये का एक प्राइवेट जेट भी इसमें शामिल है। 


संबंधित समाचार