होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MP Accident : फिर सड़क पर लापरवाही, 11 साल के बच्चे की जान पर बन आई

MP Accident : फिर सड़क पर लापरवाही, 11 साल के बच्चे की जान पर बन आई

सागर। ओवर ब्रिज पर कार व बाइक की आमने सामने टक्कर होने की खबर सामने आ रही है। इस जोरदार टक्कर में चालक सहित एक 11 साल के बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने चाचा के साथ सिलेंडर भरवाने जा रहा था तभी यह हादसा घटित हो गया है। 

जानकारी के अनुसार मामला बीना थाना क्षेत्र का है। बताया गया है कि चंद्रशेखर वार्ड निवासी 38 वर्षीय भगवान सिंह लोधी अपने 11 साल के भतीजे मोहित के साथ सिलेंडर बरवाने जा रहे थे। इसी बीच खुरई रोड स्थित ओवर ब्रिज पर सामने से तेज़ रफ्तार में आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें चालक सहित बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बाइक चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। वही घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा बीना थाने को भेजी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची एवं घायलों के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
 


संबंधित समाचार