होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

MLA Ram Dangore : मध्यप्रदेश में मतदान के बाद भाजपा विधायक के बगावती सुर, खोला मोर्चा

MLA Ram Dangore : मध्यप्रदेश में मतदान के बाद भाजपा विधायक के बगावती सुर, खोला मोर्चा

MLA Ram Dangore : मध्य प्रदेश में वोटिंग के बाद से हार जीत के दाव लगाए जा रहे है। वही मतदान होने के बाद बीजेपी के एक विधायक ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। विधायक के बगावती सुरों को लेकर कांग्रेस ने भी निशाना साधा है। पंधाना सीट से बीजेपी विधायक राम दांगोरे ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

दरअसल, बीजेपी ने विधायक राम दांगोरे का टिकट कर काटकर छाया मोरे को प्रत्याशी बनाया था। जिसको लेकर राम दांगोरे नाराज चल रहे थे। राम दांगोरे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि बार-बार आदिवासी विधायको के ही टिकट क्यों बदले जाते हैं, कौन से सीनियरों को आदिवासी विधायकों से खतरा है। इसके अलावा दांगोरे ने विधायकों के टिकट काटने का भी आरोप लगाया है। 

राम दांगोरे ने कहा है कि हम खंडवा जिले की चारों सीटें जीतेंगे, लेकिन बार बार आदिवासी विधायक ही क्यों बदले जा रहे हैं। ऐसा क्यों किया जा रहा है। क्या आदिवासियों से बड़े नेताओं को खतरा है या फिर आदिवासियों को राजनीति करना नहीं आता। राम दांगोरे की इस पोस्ट के बाद से प्रदेश की सियासत गर्मा गई है। वही कांग्रेस ने भी बीजेपी को घेराना शुरू कर दिया है। 


संबंधित समाचार