होम
देश
दुनिया
राज्य
खेल
बिजनेस
मनोरंजन
जरा हटके
सेहत
अध्यात्म
फैशन/लाइफ स्टाइल

 

Jashpur news : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सरइटोला में पढ़ने वाले 22 बच्चे  हुए फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार

Jashpur news : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सरइटोला में पढ़ने वाले 22 बच्चे  हुए फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार

जशपुर। जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सरइटोला के होस्टल में रहकर कक्षा 7वीं से 10वीं तक पढ़ाई करने वाले छात्रों की अचानक तबियत बिगड़ गई। छात्रों को उल्टी, दस्त और पेटदर्द की शिकायत के बाद सभी बच्चे को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में इलाज के लिए भर्ती किया गया जहां डॉक्टरों ने फूड पॉयजनिंग की शिकायत बताई। बच्चों ने बताया कि हॉस्टल के खाने में बासी रोटी दिया गया था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी से फूड पॉयजनिंग बच्चों को हुई है। 

इस बात की खबर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया और विधायक गोमती साय समेत आला प्रशासनिक अधिकारी बीमार बच्चे से मिलने पहुंचे। हॉस्टल के करीब 22 बच्चे फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं। 


संबंधित समाचार